डीइओ ने विभूतिपुर सहित आठ बीइओ से पूछा स्पष्टीकरण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2024 11:05 PM

विज्ञापन

शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन आये दिन किये जा रहे हैं. यह उल्लंघन कोई और नहीं शिक्षा विभाग के कनीय पदाधिकारी ही कर रहे हैं.

विज्ञापन

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन आये दिन किये जा रहे हैं. यह उल्लंघन कोई और नहीं शिक्षा विभाग के कनीय पदाधिकारी ही कर रहे हैं. जिले के सरकारी विद्यालयों का लक्ष्य के अनुरूप निरीक्षण नहीं होने पर आठ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण किया गया है. डीइओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विभूतिपुर, खानपुर, मोहिउद्दीनगर, पटोरी, सिंघिया, सरायरंजन, समस्तीपुर और उजियारपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से कार्य के प्रति लापरवाही एवं उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना को लेकर वेतन कटौती करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है. पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है. कहा है कि क्यों नहीं इस कृत्य के लिए विभाग को अनुशासनिक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदित कर दिया जाये. जबकि बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर 38 शिक्षक-शिक्षिका का एक-एक दिन का वेतन कटौती किया गया है. प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश के आलोक में निरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है. इसमें हसनपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पिरौना की शिक्षिका स्वाति प्रिया, वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वारिसनगर बाजार की शिक्षिका आशा कुमारी, शिक्षक कमरे आलम, उच्च विद्यालय वारिसनगर के शिक्षक राजा राम चौरसिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहिउद्दीनपुर के शिक्षिक अमित कुमार रंजन, पटोरी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय साह टोल की शिक्षिका कुमारी दीक्षा गुप्ता, विद्यापतिनगर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मलकलीपुर के शिक्षक मो. मुर्शीद आलम, रोसड़ा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोल सोनुपुर के शिक्षक कामदेव प्रसाद, प्राथमिक विद्यालय लालपुर चौक की शिक्षिका आस्था सिंह, दलसिंहसरय प्रखंड के मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की शिक्षिका पूजा कुमारी, बुनियादी विद्यालय बनधारा के शिक्षक मुकेश झा, प्राथमिक विद्यालय धोबी टोल डीह के शिक्षक वीरेंद्र कुमार चौधरी, प्राथमिक विद्यालय खटैई टोल मालपुर की शिक्षिका यशोदा कुमारी, अंजु कुमारी, स्वाति कुमारी, शिक्षक अनुज कुमार, हसनपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुरहा बसंतपुर निवासी शिक्षिका शोभा कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवड़ा के शिक्षक सुमित कुमार, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परोड़िया के शिक्षक धीरज कुमार, संतोष कुमार, कल्याणपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बख्तियारपुर के शिक्षक यतीस कुमार पासवान, प्राथमिक विद्यालय भागीरथपुर जितवरिया की प्रभारी एचएम प्रतिभा सहनी, शिक्षक रामचंद्र सहनी, विजय कुमार सहनी, शिक्षिका निशा कुमारी, गुड़िया रानी, प्राथमिक विद्यालय छकन टोली की शिक्षिका बृजबाला कुमारी, विभा कुमारी, अफसाना बेगम, खानपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बुधवाराही के शिक्षक पंकज कुमार गौतम, पटोरी प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय तारा धमौन के शिक्षक आशुतोष पासवान शामिल है. स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, नियमित वर्ग संचालन व शिक्षक-छात्र की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर प्रशासनिक कवायद चल रही है. इस क्रम में अब मुख्यालय स्तर के वरीय पदाधिकारी जिले के स्कूलों का निरीक्षण करेंगे. शिक्षा विभाग ने स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के लिए जिलेवार अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. इसका शिड्यूल भी जारी किया है. तीसरे चरण में बिहार शिक्षा सेवा के अधिकारी को जिला आवंटित किया गया है. ये 27 मई से लेकर 1 जून के बीच जिले का दौरा का स्कूलों का निरीक्षण करेंगे. प्रतिदिन सुबह छह बजे से लेकर सात बजे तक कम से कम दो स्कूलों का निरीक्षण करेंगे. जिसमें स्कूल में पदस्थापित शिक्षकों की संख्या, गैरहाजिर शिक्षक, उपस्थित छात्रों का कक्षावार विवरण, एमडीएम, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, प्रयोगशाला व लाइब्रेरी, शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक व बाल संसद आयोजन, मानक समय सारिणी का पालन आदि बिंदुओं पर जांच करेंगे. मिशन दक्ष के तहत कक्षाओं के संचालन का जायजा लेंगे. उक्त संबंधित जांच कर उसकी रिपोर्ट तैयार कर विभाग के संबंधित वरीय पदाधिकारी को सौंपेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन