ePaper

Samastipur News:दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल ट्रेन अब अगले आदेश तक बढ़ी

Updated at : 21 Jul 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल ट्रेन अब अगले आदेश तक बढ़ी

पटना एवं दरभंगा से अहमदाबाद के लिए 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल एवं 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबद क्लोन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : यात्रियों की सुविधा के लिए पटना एवं दरभंगा से अहमदाबाद के लिए 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल एवं 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबद क्लोन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. इन क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार अगले आदेश तक करने का निर्णय लिया गया है. 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल अहमदाबाद से अगले आदेश तक प्रत्येक शुक्रवार को व 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल दरभंगा से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जायेगी. अहमदाबाद स्टेशन पर निर्माण कार्य के मद्देनजर लिये गये ब्लॉक के कारण वर्तमान में 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल का आंशिक समापन वटवा स्टेशन पर किया जा रहा है. विदित हो कि 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल अहमदाबाद से शुक्रवार को 20.25 बजे खुलकर रविवार को 10.30 बजे दरभंगा पहुंचती है. इसी तरह 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल दरभंगा से सोमवार को 3 बजे खुलकर मंगलवार को अहमदाबाद की बजाय 16.25 बजे वटवा स्टेशन पर आंशिक समापन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन