Samastipur News:होली मिशन हाई स्कूल की शाखाओं में हुई डांडिया प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:होली मिशन हाई स्कूल की शाखाओं में हुई डांडिया प्रतियोगिता

होली मिशन हाई स्कूल की शाखा मोहनपुर, सतमलपुर, दलसिंहसराय व काशीपुर में नवरात्रि को लेकर डांडिया नृत्य प्रतियोगिता हुई.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल की शाखा मोहनपुर, सतमलपुर, दलसिंहसराय व काशीपुर में नवरात्रि को लेकर डांडिया नृत्य प्रतियोगिता हुई. शुरुआत विद्यालय के सचिव सह संस्थापिका विभा देवी ने रंगोली में सजी तुलसी के पौधे पर पुष्प अर्पण कर किया. डांडिया नृत्य की शुरुआत मैनेजमेंट समिति के सम्मानित सदस्य दीपमाला रंजन एवं संध्या सिन्हा ने संयुक्त रुप से किया. होली मिशन के चारों हाउस ने मिलकर अपनी-अपनी डांडिया नृत्य में एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया. जिससे माहौल खुशनुमा हो गया. शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का उत्साह देखकर व्यवस्थापक सचिव डॉ. धर्माश रंजन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में नृत्य कला उभर कर सामने आयेगी. प्राचार्य अमृत रंजन ने कार्यक्रम की बखूबी सराहना की. इस कार्यक्रम में प्रमुख कार्यकारिणी कनक एवं खुशी का भरपूर योगदान रहा. कार्यक्रम की समाप्ति उप प्राचार्या अपराजिता पांडेय ने किया. प्रतियोगिता में टेरेसा हाउस प्रथम, राजेंद्र हाउस द्वितीय, दिनकर व कलाम हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किये. सभी हाउस को सचिव सह संस्थापिका ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन