ePaper

Samastipur News:कोहिनूर टीम को हरा दलसिंहसराय ने दर्ज की जीत

Updated at : 02 Jan 2026 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:कोहिनूर टीम को हरा दलसिंहसराय ने दर्ज की जीत

टूर्नामेंट का दूसरा मैच छात्रधारी कुछ विद्यालय के प्रांगण में कोहिनूर क्रिकेट अकादमी अंडर 14 एवं दलसिंहसराय क्रिकेट अकादमी अंडर 14 के बीच खेला गया.

विज्ञापन

Samastipur News:दलसिंहसराय : स्व. यशवंत चौधरी मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट का दूसरा मैच छात्रधारी कुछ विद्यालय के प्रांगण में कोहिनूर क्रिकेट अकादमी अंडर 14 एवं दलसिंहसराय क्रिकेट अकादमी अंडर 14 के बीच खेला गया. 20 ओवरों के निर्धारित मैच में टॉस कोहिनूर क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने जीता. पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. दलसिंहसराय क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 132 रनों का स्कोर खड़ा किया. क्रिकेट अकादमी की तरफ से बल्लेबाजी में स्नेहाशीष ने 30 नाबाद शिवम पोद्दार ने 29 आदर्श ने 20 नाबाद एवं कप्तान माधव कुमार ने 10 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में समस्तीपुर की ओर से आयुष राज ने दो विकेट राजाउद्दीन ने दो विकेट व अनिकेत गुप्ता ने एक विकेट लिया. कोहिनूर क्रिकेट अकेडमी ने रनों का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में 99 रन बनाये. उनके सभी बल्लेबाज आउट हो गये. इस तरह दलसिंहसराय क्रिकेट अकादमी अंडर 14 ने इस मैच को 33 रनों से जीता. कोहिनूर क्रिकेट अकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अनिकेत गुप्ता ने 23 रन आदर्श ने 22 रन और रवि ने 15 रनों का योगदान दिया. दलसिंहसराय की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आफताब ने तीन विकेट केशू ने दो विकेट और सोनू ने दो विकेट लिया. आफताब की शानदार गेंदबाजी के कारण मैच में उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया. मैच में एम्पायर की भूमिका शौर्यवांत एवं संतोष कुमार राय ने निभाई. ऑनलाइन स्कोरिंग में अनीश उर्फ मैक्सवेल उपस्थित थे. मैच का शुभारंभ पूर्व खिलाड़ी प्रियवंत कुमार चौधरी, पूर्व कप्तान मो. नवाब एवं सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन