Samastipur News:समस्तीपुर में क्रोशे क्राफ्ट गुरु-शिष्य प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:समस्तीपुर में क्रोशे क्राफ्ट गुरु-शिष्य प्रशिक्षण शुरू

पारंपरिक हस्तशिल्प को नई पहचान और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत समस्तीपुर जिले में क्रोशे क्राफ्ट हेतु गुरु-शिष्य हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : पारंपरिक हस्तशिल्प को नई पहचान और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत समस्तीपुर जिले में क्रोशे क्राफ्ट हेतु गुरु-शिष्य हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित व उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित है. प्रशिक्षण कार्यक्रम से पूर्व मूसापुर में प्रशिक्षुओं के चयन हेतु चयन समिति की बैठक आयोजित की गई. इसमें जिला उद्योग केंद्र, समस्तीपुर के जितेन्द्र कुमार (परियोजना प्रबंधक) एवं जयवर्धन सिंह (लिपिक) उपस्थित रहे. वहीं, क्रोशे क्राफ्ट की मास्टर ट्रेनर अनामिका शर्मा एवं अनामिका कुमारी ने भी चयन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई. चयन समिति बैठक का सफल समन्वय एवं संचालन श्रवण कुमार, क्लस्टर डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान पटना द्वारा किया गया. बैठक में विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से प्रतिभागियों का चयन किया गया. चयन प्रक्रिया के उपरांत क्रोशे क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 जनवरी से प्रारंभ होगा. यह पहल स्थानीय हस्तशिल्प को न केवल सशक्त बनाएगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन