ePaper

Left parties news from Samastipur:सीपीएम कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

Updated at : 27 Apr 2025 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
Left parties news from Samastipur:सीपीएम कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

थाना क्षेत्र की निकसपुर पंचायत के अकहा विशनपुर निवासी स्व. रामबलम सदा के पुत्र सुक्कन सदा की हत्या की सीपीएम कार्यकर्ताओं ने तीव्र निंदा की है.

विज्ञापन

Left parties news from Samastipur:उजियारपुर : थाना क्षेत्र की निकसपुर पंचायत के अकहा विशनपुर निवासी स्व. रामबलम सदा के पुत्र सुक्कन सदा की हत्या की सीपीएम कार्यकर्ताओं ने तीव्र निंदा की है. रविवार को इस घटना को लेकर पार्टी की रायपुर शाखा के कार्यकर्ताओं की बैठक पंस सदस्य बुधन रजक की अध्यक्षता में हुई. कार्यकर्ताओं ने सुक्कन सदा उर्फ पिया सदा की हत्या की निंदा करते हुए कांड में आरोपित की अविलंब गिरफ्तारी करने की मांग पुलिस प्रशासन से की. कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने व घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. साथ ही कहा कि यदि आरोपित की गिरफ्तारी अविलंब नहीं की गई तो सीपीएम कार्यकर्ता प्रशासन के विरोध में प्रतिरोध सभा करके अपने आंदोलन की शंखनाद करेंगे. मौके पर अंचल मंत्री उपेन्द्र राय, ललित पासवान, दुर्गा प्रसाद सिंह, दिनेश पासवान, उमेश सहनी, हरिशंकर राय, वीरो राय आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे.

Crime news from Samastipur:चोरी की बाइक के साथ दो अप्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाना की पुलिस ने चोरी की दो बाइक साथ दो अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. आरोपितों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी रामसेवक राय के पुत्र दीपक कुमार और रामप्रवेश राय के पुत्र रमन कुमार के रुप में बताई गई है. थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नगर थाना कांड संख्या 99/25 का अप्राथमिक अभियुक्त है. पकड़े गये आरोपितों के पास से चोरी की दो अलग-अलग बाइक बरामद हुआ.

Samastipur News:जिले में पूर्व पदस्थापित तीन विद्युत अभियंता के खिलाफ इश्तेहार वारंट जारी

समस्तीपुर : व्यवहार न्यायालय के द्वारा एक मामले में जिले में पूर्व पदस्थापित तीन विद्युत अभियंता के विरुद्ध इश्तेहार वारंट जारी किया गया है. इस मामले में स्थानीय पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. सूत्रों की मानें तो मामला वर्ष 2018 का बताया गया है. कोर्ट के द्वारा संबंधित मामले में कानूनी सहयोग नहीं करने और विभागीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण यह वारंट निर्गत किया गया है. जिन अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट ने यह वारंट जारी किया है, उसमें विद्युत अभियंता ईश्वरचंद, सहायक अभियंता प्रभाकर कुमार और कार्यपालक अभियंता जयप्रकाश सिंह के नाम शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

PREM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन