ePaper

Samstipur : जंक्शन से नया साल पर शराब की खेप बरामद

Updated at : 01 Jan 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
Samstipur : जंक्शन से नया साल पर शराब की खेप बरामद

उक्त थैला बैग पर कुछ समय तक सभी बल सदस्यों द्वारा नजर रखा गया पर कोई भी व्यक्ति सामान के पास आकर अपना मलिकाना हक नहीं जताया.

विज्ञापन

समस्तीपुर . ऑपरेशन सतर्क के तहत लावारिश हालत में आरपीएफ और सीआईबी ने 399 अदद टेट्रा पैक विदेशी शराब, 71.820 लीटर, जिसकी कीमत 47880 रुपये है बरामद किया गया. जिसे जीआरपी समस्तीपुर को सुपुर्द किया गया. जानकारी अनुसार प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात धर्मेंद्र कुमार निरीक्षक प्रभारी नेतृत्व में आगामी नये वर्ष में सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए रेसुब अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर के सहायक उप निरीक्षक आकाश रंजन कुमार साथ प्रधान आरक्षी देवशंकर सिंह, आरक्षी दीपक कुमार रजक एवं रेसुब पोस्ट समस्तीपुर के द्वारा रेलवे स्टेशन में आपराधिक गतिविधि निगरानी करने के क्रम में प्लेटफार्म संख्या 4 पर मुजफ्फरपुर साइड एफओबी के नीचे लावारिस हालत में बैग दिखाई दिया. बाद उक्त थैला बैग पर कुछ समय तक सभी बल सदस्यों द्वारा नजर रखा गया पर कोई भी व्यक्ति सामान के पास आकर अपना मलिकाना हक नहीं जताया. मौके पर सउनि आकाश रंजन कुमार द्वारा जब्ती सूची तैयार किया गया. कुल 399 अदद टेट्रा पैक एवं कुल धारिता 71.820 लीटर जब्त किया गया. मौके पर आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर के प्रभारी, निरीक्षक राजेश कुमार, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर के निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक आकाश रंजन कुमार, प्रधान आरक्षी देव शंकर सिंह, आरक्षी दीपक कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन