Samastipur News:किसान सभा का 15 सदस्यीय कमेटी गठित

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:किसान सभा का 15 सदस्यीय कमेटी गठित

बिहार राज्य किसान सभा समस्तीपुर विभूतिपुर के केराई पंचायत का तीसरा सम्मेलन बीडी सिंह की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : बिहार राज्य किसान सभा समस्तीपुर विभूतिपुर के केराई पंचायत का तीसरा सम्मेलन बीडी सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह, अंचल मंत्री सिया प्रसाद यादव के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई. सम्मेलन में सर्व प्रथम झंडोत्तोलन कर शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. सम्मेलन में किसानों को खाद की कालाबाजारी व फर्जी धान क्रय केंद्र के खिलाफ किसानों ने आक्रोश व्यक्त किया. सम्मेलन में सर्वसम्मति 15 सदस्यीय कमेटी बनाई गई. इसमें सचिव रामप्रवेश सिंह, अध्यक्ष रामानंदन सिंह, संयुक्त सचिव रघुनंदन सिंह, उपाध्यक्ष हरिवंश सिंह, कोषाध्यक्ष भीडी सिंह चुने गये. सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह, अंचल मंत्री सिया प्रसाद यादव ने कहा किसान अपने अधिकार के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन