Samastipur News:बालिका उच्च विद्यालय में संकुल स्तरीय टीएलएम 3.0 मेला आयोजित
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 21 Jan 2026 7:23 PM
बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में संकुल स्तरीय टीएलएम 3.0 मेला का आयोजन किया गया. शुभारंभ नगर परिषद की सभापति मीरा सिंह, वार्ड पार्षद श्याम बाबू सिंह, संचालक मनोज कुमार, समन्वयक दिलीप कुमार, राकेश कुमार आदि अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया.
Samastipur News:रोसड़ा : बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में संकुल स्तरीय टीएलएम 3.0 मेला का आयोजन किया गया. शुभारंभ नगर परिषद की सभापति मीरा सिंह, वार्ड पार्षद श्याम बाबू सिंह, संचालक मनोज कुमार, समन्वयक दिलीप कुमार, राकेश कुमार आदि अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. मेले में संकुल के विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षकों ने शिक्षण को रोचक व प्रभावी बनाने हेतु तैयार किये गये टीचिंग लर्निंग मटेरियल का प्रदर्शन किया. निर्णायक मंडल में प्रवीण कुमार झा, विजय शंकर ठाकुर, रुपेश कुमार एवं दीपा कुमारी शामिल थे. जिन्होंने सभी प्रतिभागियों के टीएलएम का अवलोकन कर उनके प्रस्तुतीकरण को ध्यानपूर्वक सुना. इस अवसर पर सरिता कुमारी वर्णवाल, श्रवण कुमार, पंकज कुमार, राजीव कुमार, आनंद कुमार, त्रिभुवन कुमार, पार्वती कुमारी एवं नरेश दास सहित कई शिक्षक प्रतिभागी के रूप में उपस्थित थे. उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सभी प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये. पुरस्कार जितेंद्र कुमार आदि ने वितरित किये. कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति के अंतर्गत बालिका मध्य विद्यालय की छात्रा कुमारी दिव्या ने शिव तांडव श्लोक की मनोहारी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए समन्वयक दिलीप कुमार द्वारा छात्रा को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का समापन सकारात्मक शैक्षिक वातावरण व शिक्षकों के नवाचारों की सराहना के साथ हुआ. जिससे शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में प्रेरणा मिली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










