Samastipur: अतिक्रमण की जद में शहर, संकरी हो गई मुख्य बाजार की सड़कें

शहर की सभी सड़कों पर अतिक्रमण है. इस कारण यहां की यातायात व्यवस्था भी दम तोड़ रही है.
समस्तीपुर . शहर की सभी सड़कों पर अतिक्रमण है. इस कारण यहां की यातायात व्यवस्था भी दम तोड़ रही है. सड़क की जमीन हो या सरकार की, अवैध रूप से रह रहे लोग इसे अपना अधिकार समझने लगे हैं. इसके कारण लोगों को एक ओर जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है, तो दूसरी ओर सरकारी भूमि की पर कोई उद्देश्यपूर्ण कार्य नहीं हो पा रहा है. शहर के ताजपुर रोड में भोला टाकिज गुमटी व ओवर ब्रिज के निकट मोड़ होने के कारण आये दिन भीषण जाम लग रहा है. पुलिस बल मूकदर्शक बने रहते हैं. स्कूल के बस संचालकों का कहना है कि जिस स्थान पर जाने के लिए 15 मिनट लगता है. जाम में फंसने के बाद आपको एक घंटा लगता है. यातायात पुलिस भी सजग नहीं रहती है. सबसे ज्यादा परेशानी एंबुलेंस में सवार मरीजों को होती है. देरी होने पर कई बार मरीजों की जान भी चली जाती है. लेकिन इस समस्या पर कोई पहल नहीं किया जाता है. वहीं बच्चे भी जाम के कारण घर ससमय नहीं पहुंच पाते हैं. शहर की सड़कें व चौराहे तो पर्याप्त चौड़े हैं, लेकिन अतिक्रमण होते सुबह साढ़े 10 बजे के बाद संकरे रास्तों में तब्दील हो जाते हैं. इससे लोगों को निकलने जगह भी नहीं बचती और दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं. लोगों का कहना है कि एक-दो दिन ही नपा व प्रशासन सख्ती करता है और उसके बाद कार्रवाई बंद कर दी जाती है, इससे एक-दो दिन बाद ही फिर से सड़कों पर अतिक्रमण हो जाता है. शहर में अतिक्रमण की स्थिति यह है कि जहां देखो वहां अतिक्रमण फैला हुआ है. चाहे दुकानदार हो या हाथ ठेला चालक सभी ने अपने-अपने हिसाब से अतिक्रमण कर रखा है. अतिक्रमण के मामले में अमूमन सारे शहर के एक जैसे ही हालात है. शहरवासियों ने एसडीओ सदर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चला जुर्माना लगाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




