ePaper

75th anniversary of official language Hindi: समस्तीपुर जनपदीय कवियों की रचनाओं का बच्चों ने किया पाठ

Updated at : 14 Sep 2024 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
75th anniversary of official language Hindi: समस्तीपुर जनपदीय कवियों की रचनाओं का बच्चों ने किया पाठ

Children recited the works of Samastipur district poets. राजभाषा हिंदी की 75वीं वर्षगांठ पर दिघरा प्लस टू स्कूल के बच्चों ने समस्तीपुर जनपदीय कवियों की हिंदी विषयक कविताओं का पाठ किया.

विज्ञापन

75th anniversary of official language Hindi: पूसा : राजभाषा हिंदी की 75वीं वर्षगांठ पर दिघरा प्लस टू स्कूल के बच्चों ने समस्तीपुर जनपदीय कवियों की हिंदी विषयक कविताओं का पाठ किया. पाठ्य पुस्तक से इतर ज्ञान बढ़ाने वाली रचनाओं को अपने साथियों से घंटों सुनकर श्रोता दीर्घा के बच्चे काफी आनंदित हुए और ख़ूब तालियां बजायी. इस अवसर पर वे विद्यालय में लगी हिंदी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और हिज्जे प्रतियोगिता में भाग लिया. समस्त कार्यक्रम हिंदी अध्यापक मुकेश कुमार मृदुल के निर्देशन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का संचालन सताक्षी प्रभा व श्वाति कुमारी ने मिलकर किया. प्रदर्शनी की जिम्मेवारी आयुषी कुमारी, रत्ना रानी, काजल कुमारी, कल्पना कुमारी, मानवीप्रिया, कनिष्का पाल आदि संभाल रखी थी। हिंदी प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए बच्चे और अभिभावकों का तांता दिनभर लगा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन