सेंट स्टीफन्स स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों को किया गया सम्मानित

शहर के सेंट स्टीफन्स स्कूल में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. उद्घाटन विद्यालय के चयरमैन निशांत राज ने किया.
दलसिंहसराय : शहर के सेंट स्टीफन्स स्कूल में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. उद्घाटन विद्यालय के चयरमैन निशांत राज ने किया. उद्घाटन के दौरान पीआरओ ललित भूषण इंदु, सीनियर इंचार्ज पूनम कुमारी, मिडिल इंचार्ज रौशन झा, प्री स्कूल इंचार्ज सुधा कुमारी एवं शिक्षक- शिक्षिका व अभिभावक उपस्थित थे. विज्ञान शिक्षक जनार्दन महतो एवं तौसीफ अनवर के मार्गदर्शन में मॉडल एवं विभिन्न प्रकार के उपकरण छात्रों के द्वारा तैयार किया गया था. छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्कृष्ट विज्ञान एवं पर्यावरण से संबंधित उपकरण बनाये व उपकरणों के बारे में छात्र-छात्राओं के द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उपयोग के बारे में बताया गया. अभिभावक इसे देखकर काफी खुश हुए. उपकरण बनाने वाले छात्र-छात्रा का धन्यवाद दिया. चयरमैन निशांत राज ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी से छात्रों का दिमाग तेज होता है. छात्र नयी चीजों को सीखते हैं. निर्णायक मंडल द्वारा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आये बच्चों को चुना गया. इसमें प्रथम स्थान पर वैभव कुमार, चन्द्रिका प्रसादद, द्वितीय स्थान पर साकेत विश्वराज, शिवम कुमार सुमन, प्रवीण कुमार व तृतीय स्थान पर रौनक प्रकाश, आदित्य राज, शिवम कुमार स्थान पर रहे. जिन्हें स्कूल के द्वारा पुरस्कृत किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




