Samastipur News:गोलियों की तड़तड़ाहत से सहमा मोरवा का चंदौली चौक

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:गोलियों की तड़तड़ाहत से सहमा मोरवा का चंदौली चौक

प्रखंड के निकसपुर पंचायत के चंदौली चौक पर असामाजिक तत्वों ने जमकर हुरदंग मचाया.

विज्ञापन

Samastipur News:मोरवा : प्रखंड के निकसपुर पंचायत के चंदौली चौक पर असामाजिक तत्वों ने जमकर हुरदंग मचाया. इस क्रम में कुछ युवकों के द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिये जाने की बात बताई जा रही है. कई दुकानों को भी निशाना बनाया गया है. जिससे दुकानदार दहशत में बताये जाते हैं. दो पक्षों के बीच हुई भीषण मारपीट की घटना के बाद स्थानीय लोगों के पहल के बाद आम सहमति बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. हालांकि दोनों ही पक्ष के लोगों के बीच घटना को लेकर आक्रोशित है.

– दो गुटों में भिड़ंत व मारपीट के बाद मामला बिगड़ा

घटना के बारे में बताया जाता है कि गुरुवार को नये साल के मौके पर लोग जश्न मना रहे थे. इसी क्रम में फोरलेन सड़क पर चंदौली के समीप ताजपुर की तरफ से आ रहे एक युवक को कुछ युवकों ने रोका. उससे गाड़ी के कागजात की मांग की गई. गाड़ी के कागजात नहीं दिखाई जाने के कारण युवकों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया. इसकी सूचना युवक के द्वारा मिर्जापुर स्थित अपने रिश्तेदारों को दी गई. बड़े पैमाने पर उसके रिश्तेदार चंदौली पहुंच कर आरोपित युवकों से पूछताछ की. लेकिन मामला इसी बीच गरमा गया. इसके कारण मारपीट शुरू हो गई. स्थानीय लोगों के द्वारा पहल किये जाने के बाद मामला तो फिलहाल शांत हो गया. लेकिन अंदर ही अंदर दोनों पक्ष के लोग सुलगने लगे. शुक्रवार की सुबह से ही दोनों पक्ष के लोग मौके की तलाश में थे. इसी क्रम में कुछ लोग चंदौली हाट पर पहुंच गये. दुकानों को बंद करना शुरू किया. दुकानदार भी एकजुट होकर इसका प्रतिरोध किया. इसी बीच कुछ लोगों के द्वारा फायरिंग किये जाने की बात बताई जा रही है.

कई दुकानों को बनाया गया निशाना

इस घटना के बाद दुकानदार दहशत में आ गये. कई दुकानदारों ने दुकान बंद कर दिया. वहीं बड़े पैमाने पर लोग जुट गये. घटना की जानकारी ताजपुर पुलिस को भी मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए दोनों पक्ष को समझाबुझा कर मामले को शांत कराया. दोनों ही पक्ष के लोग इस घटना को लेकर आक्रोश प्रकट किया. दोपहर तक बात बिगड़ने लगी तो कुछ लोगों के द्वारा इस पर सुलझने की पहल शुरू हुई. इस बाबत पूछे जाने पर मुखिया पति अरुण सक्सेना के द्वारा बताया गया कि आपस में ही कुछ लोग उलझ गये थे. जिसके सुलझाने की प्रक्रिया की जा रही है. उम्मीद की जा सकती है कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में मामले को सुलझा लिया जायेगा. वहीं ग्रामीण तारिणी प्रसाद राय ने बताया कि गाड़ी की जांच पड़ताल करने का अधिकार किसके द्वारा उस युवक को मिली इसकी भी पड़ताल होनी चाहिए. बेवजह किसी को परेशान करने की मंशा के कारण ही घटना होती है. वहीं दिनेश यादव ने बताया कि असामाजिक तत्व के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया. जिसकी छानबीन जरूरी है. घटना की पुनरावृत्ति न हो इसका भी ध्यान प्रशासन के लोगों को रखना चाहिए. स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि मामले को लेकर प्रशासन ने भी संजीदगी दिखाई है. बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर इस मामले की सुलझाने का प्रयास किया जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन