ePaper

अगले 48 घंटों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

Updated at : 04 Jun 2024 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
अगले 48 घंटों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

अगले तीन दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि आमतौर पर उत्तर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाये रहेंगे.

विज्ञापन

समस्तीपुर : अगले दो दिनों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. तापमान भी तीखी रहेगी. यह आकलन है डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग का. अगले तीन दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि आमतौर पर उत्तर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाये रहेंगे. अगले दो दिनों में अनेक स्थानों पर मौसम का मिजाज करवट ले सकता है. अधिकतर स्थानों पर तेज हवा चलने की संभावना जतायी गयी है. इसके साथ ही मेघ गर्जना के साथ बारिश की भी संभावना व्यक्त की गयी है. इसके बाद धीरे-धीरे बारिश की संभावना कम होगी. पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों के बीच अधिकतम तापमान 38-41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. जिससे लोगों को तीखी गर्मी का अहसास होता रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान के 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान लगाया गया है. इससे साफ जाहिर हो रहा है कि रात के वक्त भी उमस भरी गर्मी का दौड़ झेलना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमानित अवधि में दस से बाहर किलो मीटर प्रतिघंटे की औसत रफ्तार से पुरवा हवा चलने गी संभावना जतायी है. बताते चलें कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. यह जून के पहले सप्ताह में रहने वाले औसत तापमान से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह भी सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन