Samastipur News:स्थानांतरित शिक्षिका को समारोहपूर्वक विदाई
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 20 Jan 2026 7:24 PM
प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सखवा में कार्यरत बीपीएससी शिक्षिका कुमार सुष्मिता यादव के स्थानांतरण के पश्चात विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
Samastipur News:बिथान : प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सखवा में कार्यरत बीपीएससी शिक्षिका कुमार सुष्मिता यादव के स्थानांतरण के पश्चात विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रभारी एचएम रंजीत कुमार रमण ने की. इस अवसर पर शिक्षिका को मिथिला परंपरा के अनुरूप अंगवस्त्र, पाग, माला, डायरी सहित अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री रमण ने कहा कि कुमारी सुष्मिता यादव का सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और बच्चों के प्रति समर्पण विद्यालय परिवार के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा. उनकी कक्षाएं न केवल ज्ञानवर्धक होती थीं बल्कि विद्यार्थियों को विशेष और आत्मविश्वासी महसूस कराती थी. उनके स्थानांतरण से विद्यालय में रिक्तता उत्पन्न हो गई है. जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी. वहीं भावुक स्वर में शिक्षिका ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय सखवा में बिताये गये 2 वर्ष 2 माह 2 दिन उनके जीवन के अविस्मरणीय पल हैं. उनका स्थानांतरण पश्चिम चंपारण जिला के ठकराहन प्रखंड में हुआ है. नई जिम्मेदारी को लेकर खुशी है. लेकिन सखवा गांव और विद्यालय परिवार को छोड़ने का दुख भी है. यहां के बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों से मिला प्रेम और सम्मान वे जीवन भर नहीं भूलेंगी. बता दें कि उत्तर प्रदेश की मूल निवासी बीपीएससी शिक्षिका सुष्मिता यादव ने अल्प समय में ही अपनी शिक्षण प्रतिभा से विद्यार्थियों के बीच अलग पहचान बनाई थी. समारोह के अंत में विद्यालय के बच्चे, शिक्षक, अभिभावक, रसोइया एवं शिक्षा समिति के सदस्यों ने उन्हें विदाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










