Samastipur News:सेवानिवृत्त शिक्षक को समारोहपूर्वक विदाई

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:सेवानिवृत्त शिक्षक को समारोहपूर्वक विदाई

सेवानिवृत्त शिक्षक कामेश्वर पासवान का विदाई समारोह मध्य विद्यालय हसनपुर रोड में हुआ.

विज्ञापन

Samastipur News:हसनपुर : सेवानिवृत्त शिक्षक कामेश्वर पासवान का विदाई समारोह मध्य विद्यालय हसनपुर रोड में हुआ. बीडीओ मनोज कुमार व बीइओ डॉ संगीता मिश्रा मौजूद थे. अध्यक्षता ब्रज किशोर सिंह ने की. संचालन प्रियदर्शन राय ने किया. कामेश्वर पासवान की कर्तव्यनिष्ठा, प्रतिबद्धता व सर्व स्वीकार्यता इस बात से सिद्ध होता है कि विद्यालय प्रांगण शिक्षक, शिक्षा पदाधिकारी, छात्र-छात्रा व हसनपुर समाज की गणमान्य जनता माल्यार्पण और स्वागत करने के लिए कतारबद्ध थी. उसकी ज्ञान दीक्षा पीढ़ियों तक प्रवाहित होती है और कई नस्लों का निर्माण करती है. बीडीओ ने एक शिक्षक की कर्तव्य परायणता, महत्ता और प्रतिबद्धता पर व्यापक प्रकाश डाला. सेवानिवृत्त कामेश्वर की लंबी शिक्षण सेवा की चर्चा की. बीइओ डॉ मिश्रा ने कामेश्वर पासवान की कार्यशैली व उनकी कटिबद्धता की प्रशंसा की. अपने विदाई सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में श्री पासवान लोगों के सामने भावुक हो गये. मौके पर एचएम शिवजी मिश्रा, शंभू प्रसाद, राजीव कुमार सिंह, माखन झा, रूपचंद बैठा, ब्रजकिशोर कुमार सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, अनिल कुमार मिश्रा, उपेंद्र राम, प्रवीण कुमार, रामाश्रय प्रसाद यादव, रामदयाल सिंह, प्रियदर्शन राय, बिजली पंडित, संजय कुमार, अशोक कुंवर, रंजन दास, भूपेश कुमार, दीपक कुमार, कैलाश सिंह, कुमारी पूनम, नूतन कुमारी, धनंजय मिश्रा, सोना प्रसाद दास, नीलकमल राय, अवनीश राय, रणधीर कुमार राय, नवीन कुमार न्यू, लक्ष्मण पासवान, राजेश सिंह, पप्पू कुमार यादव, सकेंद्र यादव, प्रमोद कुमार रजक, राज कुमार, उमेश प्रसाद सुमन आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन