ePaper

Samastipur News:सेवानिवृत्त एचएम व शिक्षिका को समारोहपूर्वक विदाई

Updated at : 02 Jan 2026 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:सेवानिवृत्त एचएम व शिक्षिका को समारोहपूर्वक विदाई

प्रखंड के मध्य विद्यालय सुरौली में समारोह आयोजित कर विद्यालय के अवकाश प्राप्त एचएम हरेकृष्ण प्रसाद एवं शिक्षिका उमा कुमारी को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : प्रखंड के मध्य विद्यालय सुरौली में समारोह आयोजित कर विद्यालय के अवकाश प्राप्त एचएम हरेकृष्ण प्रसाद एवं शिक्षिका उमा कुमारी को सम्मानित किया गया. समारोह में सेवानिवृत शिक्षक विष्णुदेव महतो, रामनारायण प्रभाकर, राम पदार्थ राकेश, रमा शंकर प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद, कुमारी आशा पासवान, प्रेमचंद प्रसाद, भूषण यादव, उपेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र कुमार विद्यार्थी, सुबोध चौधरी, संतोषी देवी, कुमारी रंजना, शंकर महतो, राजेंद्र प्रसाद आदि सहित पत्रकारों को भी विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया. मौके पर भजन कुमार राम, प्रह्लाद पोद्दार, वरुण, गीता कुमारी, प्रियशोक कुमार ललन, अभिनव रंजन, संजय कुमार, संदीप कुमार, उत्कर्ष कुमार सिंह, आरती सहित संकुल स्तरीय सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित थे. कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रभारी प्रधानाध्यापक हरे कृष्ण प्रसाद एवं शिक्षिका उमा कुमारी के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक के समान से समाज समुन्नत और गौरवान्वित होता है. समारोह का शुभारंभ स्वागत गान से अंशु प्रिया, सत्या सुमन ने किया. तत्पश्चात सत्यनारायण प्रसाद की सांस्कृतिक टीम ने अनेकानेक विदाई गीत का गायन किया. कार्यक्रम का संचालन राजन कुमार ने किया. स्वागत विवेक कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन