Samastipur News:मुसरीघरारी में कार व बाइक की टक्कर, एक जख्मी

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत हाई स्कूल के निकट एनएच-28 पर शनिवार की दोपहर कार एवं बाइक की भीषण टक्कर हो गई.
Samastipur News:समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत हाई स्कूल के निकट एनएच-28 पर शनिवार की दोपहर कार एवं बाइक की भीषण टक्कर हो गई. टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गये. घायल की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा गांव निवासी अरविंद कुमार (32) के रूप में की गई है. घायल को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




