Samastipur News:दिल्ली में बोचहा के मजदूर की मौत, शव पहुंचा गांव

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:दिल्ली में बोचहा के मजदूर की मौत, शव पहुंचा गांव

थाना क्षेत्र के बोचहा के स्व. जुदागर के पुत्र नवल राय( 50) की मौत दिल्ली में बीते शुक्रवार की रात हो गई.

विज्ञापन

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के बोचहा के स्व. जुदागर के पुत्र नवल राय( 50) की मौत दिल्ली में बीते शुक्रवार की रात हो गई. उसका शव रविवार की देर रात गांव पहुंचा. वह दिल्ली में मजदूरी करता था. पत्नी रेणु देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात नवल की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. साथियों की सहायता से उसे आनन-फानन में निकट वर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शव का अंतिम संस्कार सोमवार को पतसिया गंगा घाट पर किया गया. जहां बड़े पुत्र सुधीर कुमार ने मुखाग्नि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन