कल्याणपुर में 284 बीएलओ की समीक्षा बैठक, सात दिनों में लंबित फॉर्म निपटाने का निर्देश

संबोधित करते बीडीओ
समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड में 284 बीएलओ के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में मतदाता सूची से संबंधित लंबित कार्यों को 7 दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया. नए मतदाताओं को सूची में जोड़ने की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई.
Samastipur News: कल्याणपुर प्रखंड के बुनियादी विद्यालय जनार्दनपुर के सभागार में मंगलवार को प्रखंड के सभी 284 बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बीडीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित आवेदनों के समय पर निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
284 बीएलओ को लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश
बैठक में विशेष रूप से फॉर्म 6, 7 एवं 8 के लंबित मामलों का सात दिनों के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही पेंडिंग बुक-ए-कॉल का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया.
मतदाताओं के सत्यापन पर दिया गया जोर
बैठक में डीएसई पार्ट और डीएसई एक्रॉस पार्ट में परिलक्षित मतदाताओं का सत्यापन कर संबंधित मामलों का निष्पादन करने की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने बीएलओ को मतदाता सूची से संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया.
नए मतदाताओं का नाम जोड़ने की प्रक्रिया समझायी
नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने को लेकर भी बीएलओ को आवश्यक जानकारी दी गई. बताया गया कि आवेदन के साथ दो जरूरी दस्तावेज लगाकर उसे अप्लाई और वेरीफाई करने की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने का कार्य समय पर पूरा हो सके.
बीएलओ ने नए बीडीओ को किया सम्मानित
बैठक के दौरान सभी बीएलओ की ओर से नये बीडीओ अरविंद कुमार को पाग एवं चादर देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय प्रभारी धीरेन्द्र कुमार धीरज ने भी बीडीओ का स्वागत किया. बीएलओ ने मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने का भरोसा दिलाया.
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में विनोद कुमार, फरीदा खातून, सौरभ कोणार्क, मनीष कुमार, कैसर रजा सहित अन्य बीएलओ एवं कर्मी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: तीन विद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता अभियान, छात्रों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










