ePaper

Samastipur News:भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया महिला संवाद

Updated at : 27 Jul 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया महिला संवाद

प्रखंड की भाजपा उजियारपुर दक्षिणी मंडल क्षेत्र के परोरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड 14 स्थित काली स्थान परिसर में रविवार को महिला संवाद का आयोजन किया गया

विज्ञापन

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड की भाजपा उजियारपुर दक्षिणी मंडल क्षेत्र के परोरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड 14 स्थित काली स्थान परिसर में रविवार को महिला संवाद का आयोजन किया गया. मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जीविका सदस्य, शिव चर्चा ग्रुप एवं लाभार्थी महिला समूह से नेताओं ने आमने-सामने अपनी बातें एक-दूसरे से साझा की. इसमें मध्य प्रदेश से आयी प्रवासी महिला नेत्री निशा सोनी एवं डा. वंदना आर्य ने महिलाओं के विकास के लिए केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की. पूर्व विधायक डा. शील कुमार राय ने कहा कि मोदी सरकार के निर्णय पर जीविका दीदियों का मानदेय बढ़ाया गया. वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं असहाय महिलाओं के पेंशन की राशि में करीब तिगुना बढ़ोतरी की गई. सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर कर रही महिलाओं को दो लाख रुपये रोजगार करने के लिए देने की योजना बनाई है. जिससे महिला स्वतंत्र रूप से अपना रोजगार का विकास कर स्वावलम्बी होने लगी है. वहीं छोटे काम ग्राम पंचायत के माध्यम से कराने के लिए सरकार राशि दे रही है. पीएम आवास योजना की राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में जा रहे हैं. इससे बिचौलिए से लोगों को मुक्ति मिल गई है. उन्होंने क्षेत्र के विधायक पर तंज कसते हुए लोगों से सवाल किया कि दस साल से एमएलए बने व्यक्ति का चेहरा कभी आपने देखा है? इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में सोच-समझकर वोट करें. अपने सुखदुख में साथ देनेवाले नेताओं का चुनाव करें. मौके पर मंडल महामंत्री विकास साह, बैजनाथ महतो, नवीन कुमार मुरारी, रविंद्र दास, रुस्तम श्रीवास्तव, संजय कुंवर, अरुण कुमार मिश्र, अनिल कुमार चौधरी, राकेश चौधरी, नीलम देवी, शिवांश आर्य, प्रमोद मिश्र, धर्मेंद्र झा, सीता कुमारी, अनुराधा देवी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन