भाजपाइयों ने चुनाव बाद किया मंथन

प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित वेयरहाउस परिसर में भाजपा उत्तरी मंडल की बैठक शनिवार को हुई. इसमें लोकसभा चुनाव के बाद समीक्षा की गई.
कल्याणपुर : प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित वेयरहाउस परिसर में भाजपा उत्तरी मंडल की बैठक शनिवार को हुई. इसमें लोकसभा चुनाव के बाद समीक्षा की गई. चुनाव परिणाम आने के बाद प्रखंडस्तरीय बूथ स्तर समीक्षा बैठक करने की मांग रखी गई. जिस पर भाजपाइयों ने सहमति व्यक्त करते हुए इसके क्रियान्वयन को लेकर अपनी सहमति दी. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष तेज नारायण राम ने की. मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर, विजय शर्मा, श्याम नारायण शर्मा, नवीन प्रसाद सिंह, प्रभात कुमार सिंह, कृष्ण कुमार झा, आनंद प्रकाश शर्मा आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










