ePaper

Samastipur News:बिथान-सलौना मार्ग के निर्माण से तेज होगा विकास

Updated at : 30 Nov 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:बिथान-सलौना मार्ग के निर्माण से तेज होगा विकास

प्रखंड क्षेत्र में बिथान बाजार से सलौना को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है.

विज्ञापन

Samastipur News:बिथान : प्रखंड क्षेत्र में बिथान बाजार से सलौना को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है. यह सड़क बिथान को सीधे बेगूसराय जिले से जोड़ती है. लेकिन मरम्मत और चौड़ीकरण न होने के कारण इसकी हालत जर्जर हो चुकी है. स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने अब इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं उच्च स्तरीय नवनिर्माण की मांग तेज कर दी है. ताकि आवागमन सुगम हो सके. क्षेत्र का आर्थिक विकास रफ्तार पकड़ सके. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गड्ढों की भरमार है. संकरी सड़क के कारण बड़े वाहनों का आवागमन लगभग रुक गया है. इससे स्थानीय व्यापार पर भी सीधा असर पड़ रहा है. बिथान बाजार से सलौना की ओर जाने वाली यह सड़क यदि चौड़ी और मजबूत बन जाती है, तो बखरी बाजार से सीधा एवं सुलभ संपर्क स्थापित होगा. इससे न केवल व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आयेगी, बल्कि रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क का चौड़ीकरण हो जाने से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू होगी. जिससे व्यापारियों को माल लाने ले जाने में सहूलियत मिलेगी. इसके अलावा यह मार्ग बिथान से बेगूसराय, सिमरिया, मोकामा और पटना तक की दूरी को भी काफी हद तक आसान बना देगा. वहीं बखरी के रास्ते खगड़िया की ओर जाने का मार्ग भी सुगम हो जायेगा. जिससे बिथान क्षेत्र का संपर्क कई महत्वपूर्ण शहरों से मजबूत होगा. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की प्रगति का आधार सड़कें ही होती हैं. यदि मुख्य मार्ग ही संकरे और जर्जर रहेंगे, तो विकास की उम्मीद अधूरी ही रह जायेगी. इसलिए अब समय की मांग है कि बिथान-सलौना मार्ग को चौड़ा कर उच्च स्तरीय सड़क का निर्माण कराया जाये. स्थानीय लोगों ने सरकार से आग्रह किया है कि इस महत्वपूर्ण सड़क के पुनर्निर्माण पर तुरंत कदम उठाया जाये, ताकि बिथान प्रखंड विकास के नये अध्याय की ओर बढ़ सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन