Samastipur : किसान दिवस के रूप में मनी भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती
Published by : Ankur kumar Updated At : 23 Dec 2025 5:48 PM
अध्यक्षता रामानंद राय ने की. संचालन प्रो. सुभाष सिंह सुमन ने किया.
मोहिउद्दीननगर. किसान परिवार से ताल्लुक रखते हुए भारत रत्न सह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह सदैव देश में किसानों के उत्थान, सामाजिक व आर्थिक प्रतिष्ठा दिलाने का कार्य करते रहे. उनकी नीतियों और इच्छाओं ने उन्हें किसानों का मसीहा बनाया. उनके सपने को पूर्ण करने के लिए सरकार को किसानों के हितार्थ बदलते परिवेश में नई योजनाएं क्रियान्वित करने की जरूरत है. यह बातें कुरसाहा हाई स्कूल के परिसर में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती समारोह का उद्घाटन करते हुए दिनकर प्रसाद राय ने कही. अध्यक्षता रामानंद राय ने की. संचालन प्रो. सुभाष सिंह सुमन ने किया. संयोजन चरण लोहिया किसान सेवा समिति के बैनर तले किया गया. किसान दिवस के रूप में मनी जयंती की शुरुआत दीप जलाकर आगत अतिथियों ने किया. पूर्व पीएम के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया. वक्ताओं ने कहा कि आज पूरे संसार का पेट भरने वाला किसान अपनी भविष्य को लेकर चिंतित हैं. खेती किसानी से किसानों का मोहभंग होता जा रहा है. यह भविष्य के लिए भयावह संकेत है. भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान आज भी महत्वपूर्ण है. किन्तु कुछ पश्चिमी देश जीएम क्रॉप के बहाने व निजी लाभ के लिए भारत में ट्रेड डील के जरिए हित साधने में फिराक में लगे हैं. यह लाखों भारतीय किसानों के हितों के विरुद्ध है. हालांकि सरकार की ओर से किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही है. बावजूद बदलते परिवेश में खेती व इससे संबंधित अवसंरचनाओं को सरकारी स्तर से विकसित कर किसानों को प्रोत्साहित किये जाने की आवश्यकता है. ताकि वैश्विक स्तर से भारतीय कृषि उत्पादों को नई पहचान मिल सके. इस दौरान किसानों ने पैक्स के माध्यम से धान की अब तक खरीदारी नहीं होने एवं बीज विक्रेताओं द्वारा बहुराष्ट्रीय कंपनियों की बीज मनमाने कीमत पर बेचने को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की. वहीं क्षेत्र में उर्वरकों की आपूर्ति समय से सुनिश्चित करने व दाखिल खारिज में अंचल कर्मियों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग सरकार से की. कार्यक्रम के दौरान किसानों व आगत अतिथियों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर प्रो.अमरेंद्र यादव, डॉ. निगहबान अहमद खान, महंत कमलदेव दास, राममोहन राय, ब्रजकिशोर ठाकुर, रघुवंश राय, रामबाबू राय, अरविंद रजक, रामसजीवन राय, गणेश राय, अशोक राय, नागेंद्र प्रसाद राय, रामदेव राय, विजेंद्र राय मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










