ePaper

samastipur: बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर महिला के जेवरात लूटे

Updated at : 08 Oct 2025 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
samastipur: बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर महिला के जेवरात लूटे

कल्याणपुर के बालेश्वर पंडित के रिश्ते में लगने वाली नतनी प्रियंका कुमारी कल्याणपुर से सवार होकर माधोपुर स्थित अपने ससुराल जा रही थी.

विज्ञापन

विभूतिपुर . थाना क्षेत्र के एसएच 55 कल्याणपुर कॉलेज से आगे और गैस गोदाम के बीच सड़क पर दो बाइक पर सवार बदमाशों ने टोटो सवार एक महिला से पिस्टल के बल पर जेवरात व नकद लूट लिये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कल्याणपुर के बालेश्वर पंडित के रिश्ते में लगने वाली नतनी प्रियंका कुमारी कल्याणपुर से सवार होकर माधोपुर स्थित अपने ससुराल जा रही थी. कॉलेज से आगे जैसे ही टोटो बढ़ा कि दो अलग- अलग बाइक सवार चार बदमाशों ने टोटो को आगे से घेरकर रोक लिया. दोनों बाइक से एक-एक बदमाश उतरकर टोटो चालक को पिस्टल सटाकर अपने कब्जे में ले लिया. टोटो में पिता किशोरी पंडित के साथ सवार प्रियंका को भी पिस्टल सटाकर उसके सभी जेवर उतरवाकर ले लिये. उसका पर्स भी लेकर बदमाश दाहू चौक की इधर भाग गये. पीड़िता के पिता ने बताया कि सोने की तीन चकती, एक ढोलना, एक जोड़ा झुमका, चांदी का पायल और नकद करीब 4 हजार रुपये थे. सभी लेकर चलते बने. महिला के द्वारा जब पर्स देने जाने का विरोध किया गया तो उसे धमकाया भी गया. बदमाशों के भाग जाने के बाद डायल 112 को सूचना दी गयी. इसके बाद डायल 112 की पुलिस घटना की सूचना पर पहुंची. मामले की जांच-पड़ताल के बाद इसकी सूचना स्थानीय थाने को देने को कहा. पीड़ित ने थाने पहुंच कर इसकी सूचना दी. इसके बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन