बाइक सवार झपट्टामार ने बंधन बैंक के कर्मी से टैब उड़ाया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jun 2024 11:16 PM
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर पुल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मी के बैग से टैब उड़ा लिया. इस बाबत पीड़ित बेगूसराय जिला के गौसादपुर वार्ड आठ निवासी ऋतिक कुमार ने स्थानीय पुलिस थाना में एक आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है.
समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर पुल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मी के बैग से टैब उड़ा लिया. इस बाबत पीड़ित बेगूसराय जिला के गौसादपुर वार्ड आठ निवासी ऋतिक कुमार ने स्थानीय पुलिस थाना में एक आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. बताया कि वह मुसरीघरारी स्थित बंधन बैंक में रीजनल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले सोमवार की दाेपहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख मोहल्ला में ग्रुप कलेक्शन कर बाइक से मुसरीघरारी की ओर लौट रहे थे. रास्ते में मोहनपुर पुल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर पीछे से पीट्ठू बैग उड़ा लिया. बैग में सोलह हजार रुपये का एक टैब और चार हजार का मारफो था. थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि मामले में आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










