टोटो सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीने जेवरात, गिरकर महिला हुई जख्मी

महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीने जेवरात
मोहिउद्दीननगर में टोटो सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने के जेवरात झपट लिए। घटना में महिला घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
Snatch jewelry: समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र स्थित बलुआही के समीप शनिवार को दिनदहाड़े झपटमारी की एक गंभीर वारदात सामने आई है. टोटो (ई-रिक्शा) पर सवार होकर जा रही एक महिला से बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने हजारों रुपये मूल्य के सोने के जेवरात झपट लिए और मौके से फरार हो गए.
ससुराल जाने के दौरान बदमाशों ने बनाया निशाना
पीड़ित महिला आभा देवी ने बताया कि वह बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित चक्की गोपाल से टोटो पर सवार होकर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर स्थित अपने ससुराल जा रही थी.जैसे ही टोटो बलुआही के पास पहुंचा, पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने टोटो को ओवरटेक किया. इनमें से एक बदमाश ने अचानक झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की दो जितिया, एक मंगलसूत्र और कान से सोने के कर्णफूल छीन लिए.
छीना-झपटी में टोटो से गिरकर महिला घायल
बदमाशों द्वारा अचानक की गई इस छीना-झपटी के दौरान संतुलन बिगड़ने से पीड़ित महिला चलती टोटो से नीचे सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक से तेजी से भाग निकले.घटना के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने दौड़कर महिला की मदद की और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.
पुलिस में शिकायत, बदमाशों की तलाश शुरू
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित महिला ने स्थानीय मोहिउद्दीननगर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित आवेदन देने की बात कही है. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि बदमाशों की प
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










