Bihar Crime: बिहार में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, घर में मिली खून से लथपथ लाश
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Jul 2025 9:05 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Crime: समस्तीपुर में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक की उसके ही घर में पीट-पीटकर और गला घोंटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा है. मामला प्रेम प्रसंग और पारिवारिक कलह से जुड़ा बताया जा रहा है.
Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगूनिया रघुकंठ गोरियारी वार्ड 46 में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की हत्या की खबर सामने आई. मृतक की पहचान 30 वर्षीय सोनू कुमार झा के रूप में हुई है, जिनका शव उनके ही घर से बरामद किया गया. इस सनसनीखेज हत्या के पीछे मृतक की पत्नी अस्मिता कुमारी और उसके प्रेमी हरिओम झा का नाम सामने आ रहा है.
पहले बुरी तरह पिटाई फिर गला घोंटकर हत्या
बताया जा रहा है कि दोनों ने मिलकर पहले सोनू की बुरी तरह पिटाई की और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. मृतक के पिता टुनटुन झा ने पुलिस को दिए बयान में साफ तौर पर बहू और उसके प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि अस्मिता अकेले इस जघन्य वारदात को अंजाम नहीं दे सकती, इसके पीछे एक सुनियोजित षड्यंत्र है.
अवैध संबंध से उपजा विवाद बना हत्या की वजह
सोनू की शादी साल 2019 में अस्मिता कुमारी से हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं- एक चार साल का बेटा और दो साल की बेटी. पिता ने बताया कि पिछले एक साल से हरिओम नाम का युवक, जो स्थानीय निवासी योगेंद्र चौधरी का पोता है, बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने घर आता था. इसी दौरान उसका संबंध सोनू की पत्नी अस्मिता से हो गया.
जब पति को इस प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिली, तो उसने हरिओम को घर आने से मना कर दिया और बच्चों की ट्यूशन भी बंद करवा दी थी. लेकिन इसके बावजूद अस्मिता और हरिओम का मेल-जोल जारी रहा. इस बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था. एक बार तो सोनू ने गुस्से में आकर पत्नी की पिटाई भी कर दी थी.
हत्या की रात घर में क्या हुआ?
सोनू के पिता ने बताया कि शुक्रवार रात तक उनका बेटा घर नहीं लौटा था. सुबह उठने पर देखा कि उसकी ई-रिक्शा बाहर खड़ी है लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. जब वे घर में दाखिल हुए तो देखा कि सोनू सिर्फ अंडरगारमेंट्स में जमीन पर पड़ा है, मुंह और नाक से खून निकल रहा था और शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे.
पिता के मुताबिक, बहू अस्मिता ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे हरिओम घर आया था, लेकिन सोनू की मौत कैसे हुई, यह उसे नहीं पता. घर के पीछे का दरवाजा भी खुला हुआ था, जिससे शक और गहराता जा रहा है.
साजिश या गुस्से में अंजाम दी गई वारदात?
टुनटुन झा का कहना है कि सिर्फ अस्मिता और हरिओम ही नहीं, किसी तीसरे या चौथे व्यक्ति की भी इस हत्या में संलिप्तता हो सकती है. उन्होंने दावा किया कि इतनी बेरहमी से की गई हत्या किसी एक-दो लोगों के बस की बात नहीं है. शव पर गहरे जख्मों के अलावा एक हाथ भी टूटा हुआ पाया गया.
पुलिस ने शुरू की जांच
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. दोनों आरोपियों की भूमिका को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है. वहीं गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश और आंसू दोनों फैले हुए हैं.
Also Read: तेजप्रताप ने बनाई नई पार्टी, बोले- महुआ से लड़ूंगा चुनाव, पीली टोपी और गमछा किया लॉन्च
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










