बच्चों को बचाने की कोशिश में गई जान, समस्तीपुर में बस चालक की दर्दनाक मौत
समस्तीपुर में बस चालक की दर्दनाक मौत
समस्तीपुर के गंगापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूल बस चालक मो. आयूब की जान चली गई. बच्चों को सुरक्षित सड़क पार कराते समय तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उन्हें कुचल दिया.
Samastipur Accident: जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूल बस चालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा निवासी 56 वर्षीय मो. आयूब के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है.
आपके शहर में
बताया जा रहा है कि मो. आयूब स्कूल बस चालक के रूप में कार्यरत थे. घटना के समय वह स्कूली बच्चों को सुरक्षित सड़क पार करा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
बच्चों को बचाते समय हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मो. आयूब गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया.
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
समस्तीपुर सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मो. आयूब को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया.
पुलिस ने शुरू की जांच
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है. दुर्घटना में शामिल हाइवा ट्रक की पहचान की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए