Bihar/Samastipur News:आम हड़ताल में शामिल होगा बीड़ी मजदूर व कामगार संघ

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 19 Jan 2026 5:04 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर सदर सब डिविजनल बीड़ी मजदूर यूनियन एवं बिहार राज्य भवन निर्माण कामगार संघ जिला कमेटी की संयुक्त बैठक विनोद कुमार समीर की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Bihar/Samastipur News:दलसिंहसराय : समस्तीपुर सदर सब डिविजनल बीड़ी मजदूर यूनियन एवं बिहार राज्य भवन निर्माण कामगार संघ जिला कमेटी की संयुक्त बैठक विनोद कुमार समीर की अध्यक्षता में हुई. भाकपा अंचल कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए रामबिलास शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार श्रमिकों के लिए बने 44 श्रम कानून को मालिक पक्षीय 4 लेबर कोड बनाकर मजदूरों के साथ हकमारी कर रही है. सार्वजनिक उपक्रमों को निजीकरण आउट सोर्सिंग कर रही है. केंद्र सरकार बीमा कंपनियों में 100% एफडीआई लागू करना चाहती है जो जन विरोधी है. मनरेगा का नाम बदलकर वी बी- जी रामजी करने का फैसला सिर्फ मजदूर विरोधी ही नहीं जन विरोधी भी है. कई मुद्दों को लेकर देश के 10 श्रमिक संगठन केंद्रीय श्रम संगठन मंच द्वारा 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है. इसके समर्थन में संयुक्त किसान सभा एवं संयुक्त खेत मजदूर संगठन शामिल होंगे. इसे लेकर 4 फरवरी को संयुक्त ट्रेड यूनियन का कन्वेंशन किया जायेगा. बैठक को शंकर राम, महेश्वर राम, सुदामा देवी, करो देवी, कांति देवी, ममता देवी, जगदेव दास, मो. यूनुस, तिरपित राय, मीना देवी, पांचो पासवान, उमेश राम आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन