Samastipur : विरनामातुला में आमलेट का पैसा मांगने पर पीटा

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 22 Jan 2026 5:03 PM

विज्ञापन

अंगारघाट थाना क्षेत्र के विरनामा तुला पंचायत में अंडा और आमलेट बेच रहे युवक के साथ गांव के ही कुछ सिरफिरे ने लात और घूसे से उसकी पिटाई कर दी.

विज्ञापन

उजियारपुर . अंगारघाट थाना क्षेत्र के विरनामा तुला पंचायत में अंडा और आमलेट बेच रहे युवक के साथ गांव के ही कुछ सिरफिरे ने लात और घूसे से उसकी पिटाई कर दी. घटना का कारण अंडे खाने के बाद रुपए मांगने पर विवाद होना बताया गया है. इस संबंध में विरनामा तुला पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी उपेंद्र राम के पुत्र विपिन राम ने थाना में आवेदन देकर घटना की शिकायत पुलिस से की है. आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि वह गांव के ही काली मंदिर के निकट पुलिया के पास अंडा और आमलेट बनाकर बेच रहे हैं. उनकी दुकान पर बुधवार की शाम गांव के ही वार्ड 12 निवासी दुनिया लाल राय का पुत्र राहुल कुमार, पांडव राय का पुत्र रंजीत राय एवं तीन-चार अज्ञात युवक आये. चार अंडे का आमलेट बनवाया. आमलेट खाकर जब वे जाने लगे तो उन्होंने 50 रुपए आमलेट का देने को कहा. इसी बात पर वे दोनों उग्र हो गये. जाति का नाम लेकर अपमान जनक गालियां देने लगे. जब उन्हें गाली देने से मना किया तब वे लोग मारपीट करने लगे. उन्हें पिटते देख बचाने के लिए बुजुर्ग शंकर राम पहुंचे तो उन्हें भी वे लोग पिटाई करने लगे. उनकी जेब से 7 सौ रुपए भी निकाल लिये. कहा कि यहां दुकान चलाना है तो प्रतिमाह एक हजार रुपए रंगदारी देना पड़ेगा. अगर रंगदारी नहीं दी तो गोली मार देने की धमकी देकर चले गये. पीड़ित ने सदर अस्पताल समस्तीपुर में इलाज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन