मोरवा सहयोग शिविर में नल-जल योजना की शिकायतों की भरमार, एडीएम ने दिए जांच के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में मौजूद अधिकारी और मौके पर जुटी लोगों की भीड़

भीषण बारिश के बावजूद मोरवा प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. नल-जल योजना की शिकायतों का अंबार रहा, जिस पर एडीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं. राशन कार्ड संबंधी आवेदनों पर भी कार्रवाई का भरोसा दिया गया.

विज्ञापन

Sahyog Shivir: मोरवा प्रखंड के बाजितपुर करनैल एवं ररियाही पंचायत में बुधवार को आयोजित सहयोग शिविर में भीषण बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर शिविर पहुंचे. बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, फिर भी शिविर में अच्छी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही.

नल-जल योजना की शिकायतें रहीं प्रमुख

शिविर में सबसे अधिक शिकायतें नल-जल योजना को लेकर दर्ज की गईं. ग्रामीणों ने योजना में कथित अनियमितताओं, पेयजल आपूर्ति बाधित रहने और अधूरे कार्यों का मुद्दा अधिकारियों के सामने उठाया.

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एडीएम राजेश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

राशन कार्ड से जुड़े आवेदन भी मिले

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं भी रखीं. कई लाभुकों ने नया राशन कार्ड बनाने, नाम जोड़ने और त्रुटियों के सुधार के लिए आवेदन दिया.

अधिकारियों ने सभी आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन कराने का भरोसा दिया.

कई मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों और सुझावों को भी सुना गया. संबंधित विभागों के अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया.

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि शिविर में उठाए गए मुद्दों पर प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करेगा और उनकी लंबित समस्याओं का समाधान होगा.

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

शिविर में बीडीओ अरुण कुमार निराला, सीओ आलोक रंजन, पीओ रंजीत कुमार, बीईओ संजय कुमार, एमओ अमरनाथ पाठक, बीपीआरओ संजीव कुमार, बीसीओ रविरंजन कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरिशंकर प्रसाद, जीविका प्रबंधन गोपी कृष्ण, 20 सूत्री अध्यक्ष सर्वेन्दु कुमार शरण, मुखिया सुचिता कुमारी, नेमोलाल रजक, बजरंगी साहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पूसा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न, प्रशिक्षुओं को दिए गए प्रमाणपत्र


विज्ञापन
Manoj Kumar Verma

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन