Samastipur News:मानदेय की मांग को लेकर आशा ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:मानदेय की मांग को लेकर आशा ने किया प्रदर्शन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा ने प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता प्रोत्साहन राशि के बजाय मानदेय की मांग कर रही थी.

विज्ञापन

Samastipur News:मोरवा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा ने प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता प्रोत्साहन राशि के बजाय मानदेय की मांग कर रही थी. रिटायरमेंट का समयसीमा निर्धारण, लाभ व पेंशन सुविधा की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से बिना किसी परवाह के मरीजों की सेवा कर रही हैं. उन्हें मिलने वाली प्रोत्साहन राशि दैनिक मजदूर से भी कम है. मात्र 3000 रुपये मासिक में परिवार का भरण-पोषण मुश्किल है. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेगी. आशा कार्यकर्ता नीतू देवी, सुनीता कुमारी, रेणु कुमारी, संजू देवी, आशा देवी, रीन��� कुमारी, आशा कुमारी, सविता कुमारी, सुमन कुमारी, हेमा कुमारी, बिंदु कुमारी, सरिता कुमारी, कांति देवी, अमेरिकन कुमारी, इंदु गुप्ता, रतन देवी, रतन देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी आदि थी. उजियारपुर : बिहार राज्य आशा सह आशा फैसिलेटर संघ के आह्वान पर शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं व आशा फैसिलेटरों ने प्रदर्शन किया. अध्यक्षता प्रखंड सचिव काजल किरण शर्मा ने की. 9 सूत्री मांग पत्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा आरके सिंह को सौंपा. मौके पर आशा प्रखंड अध्यक्ष अहिल्या कुमारी, प्रखंड सचिव काजल किरण शर्मा, शबाना खातून, विनीता कुमारी, हेमलता कुमारी, विमला देवी, नीलम देवी, ममता कुमारी, मंजू सिंह, रजनी कुमारी, सुषमा कुमारी, कंचन कुमारी, वीणा कुमारी, देवयानी कुमारी, सरिता कुमारी, खुशबू कुमारी, रिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, रेहाना खातून, रीता कुमारी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन