Samastipur News:रोसड़ा में बड़ी मैया का पट खुलते ही उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:रोसड़ा में बड़ी मैया का पट खुलते ही उमड़ा आस्था का सैलाब

नवरात्रि महोत्सव के शुभ अवसर पर सोमवार को जैसे ही बड़ी मैया का पट खुला पूरा रोसड़ा शहर जय माता दी के गगनभेदी नारों से गूंज उठा

विज्ञापन

Samastipur News:रोसड़ा : नवरात्रि महोत्सव के शुभ अवसर पर सोमवार को जैसे ही बड़ी मैया का पट खुला पूरा रोसड़ा शहर जय माता दी के गगनभेदी नारों से गूंज उठा. माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु महिलाओं से लेकर युवा व वृद्ध तक सभी भक्ति के सागर में डूबे नजर आये. मंदिर प्रांगण से लेकर मुख्य सड़क तक भक्तों की कतारें देखने योग्य थी. हाथों में नारियल, चुनरी व प्रसाद लिए हजारों श्रद्धालु मां के दरबार में शीश नवाने को उतावले दिखे. भक्तों का उत्साह ऐसा था मानो पूरा रोसड़ा नगर माता की दिव्य शक्ति से आलोकित हो उठा हो. मेला परिसर में धार्मिक उल्लास के साथ-साथ रौनक भी चरम पर है. तरह-तरह की दुकानें सज चुकी हैं. जिनमें बच्चों के खिलौने, श्रृंगार सामग्री व खाने-पीने की चीजों की बहार है. चारों ओर उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है. सुरक्षा की जिम्मेदारी जहां दर्जनों युवाओं ने अपने हाथों में संभाल रखी है. वहीं पुलिस प्रशासन एवं दंडाधिकारी के प्रतिनिधि भी मुस्तैदी से डटे हुए हैं. महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती से भक्त निश्चिंत होकर माता के दर्शन कर पा रहे हैं. पूरे शहर में भक्ति, श्रद्धा व उल्लास का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है. माना जाता है कि बड़ी मैया के दर्शन मात्र से हर मनोकामना पूर्ण होती है. यही कारण है कि आसपास के गांवों से भी हजारों श्रद्धालु यहां खिंचे चले आते हैं. संध्या आरती में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा वातावरण माता के भजनों व घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से गूंज उठा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन