गिरफ्तार युवक का पुलिस पर पिटाई का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2024 10:15 PM
पुलिस हिरासत में आर्म्स एक्ट का एक आरोपित युवक मंगलवार को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा.
समस्तीपुर . जिले के चकमेहसी थाना के पुलिस हिरासत में आर्म्स एक्ट का एक आरोपित युवक मंगलवार को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा. उसने स्थानीय पुलिस पर ही मारपीट करने का आरोप लगाया है. आरोपित युवक ने अपनी पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के जगदीश परणा गांव के वार्ड 15 निवासी सत्यनारायण साह के 18 वर्षीय पुत्र सैरज कुमार के रूप में बतायी है. उसने बताया कि वह गांव में ही टाइल्स मार्बल का काम करता है. सोमवार शाम चार बजे अपने पुत्र का दवा लाने दुकान जा रहा था. इस दौरान रास्ते में जगदीश परणा सरकारी स्कूल के पास एक बाइक पर सवार गांव के ही दो युवक मिले. उसने अपनी बाइक रोककर उसके कमर में एक पिस्टल डाल दिया और तेजी से बाइक चलाते हुए भाग निकले. पीछे से स्थानीय पुलिस की एक टीम पहुंची और उसे पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस हिरासत में उसके साथ मारपीट की गई. सुबह स्थानीय पुलिस ने पीएचसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मंगलवार दोपहर चकमेहसी थाना की पुलिस उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत जख्मी युवक के साथ उसका एक रिश्तेदार था. आसपास कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थे. इधर, सूत्राें की मानें तो सोमवार शाम चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिस्टल के साथ गिरफ्तार उक्त आरोपित समेत दो अन्य युवक को भी हिरासत में लिया है. चर्चा है कि पकड़े गये तीनों आरोपित किसी अपराध की साजिश कर रहे थे. सदर डीएसपी टू विजय महतो ने बताया कि चकमेहसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय कुछ बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था. स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपित से मारपीट किये जाने की जानकारी नहीं है. पकड़े गये आरोपित का पुलिस अभिरक्षा में इलाज करना है. इस संबंध में चकमेहसी थानाध्यक्ष से जानकारी प्राप्त की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










