समस्तीपुर-दरभंगा स्टेशन पर बिक सकेंगे अप्रूव्ड ब्रांड के पानी

समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर के साथ अन्य स्टेशनों पर रेलनीर की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी थी.
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर के साथ अन्य स्टेशनों पर रेलनीर की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी थी. इसके बाद आइआरसीटीसी ने रेलवे की ओर से अप्रूव्ड बोतल बंद पानी की बिक्री की अनुमति दे दी है. समस्तीपुर और दरभंगा स्टेशन पर रेलनीर की किल्लत को देखते हुए यह निर्णय किया गया है. अब 10 मई तक इन दोनों स्टेशन पर रेलनीर के अलावा पूर्व मध्य रेलवे की ओर से अनुमति प्राप्त बोतल बंद पानी की बिक्री की जा सकेगी. इसके अलावा इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों में भी यह व्यवस्था होगी. आइआरसीटीसी के स्थानीय पदाधिकारी की माने, तो रेल नीर की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लागू किया गया है. बताते चलें कि इस सप्ताह रेलवे की रेलनीर की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी. काउंटर व रनिंग ट्रेनों में रेलनीर उपलब्ध नहीं हो पा रहा था. ऐसे में यात्री डिमांड तो करते थे नहीं पूरा होने पर संचालकों से उनकी झड़प भी हो रही थी. इस बीच समस्तीपुर रेल मंडल में भी यात्रियों की शिकायतों को संज्ञान लेते हुए समस्या के समाधान की दिशा में जुट गई. सिर्फ समस्तीपुर जंक्शन पर ही रोजाना 1500 बोतल बंद पानी की जरूरत हो रही थी. यह भी आपूर्ति अनियमित की जा रही थी.
ऑनलाइन आइडी कार्ड पोर्टल की शुरुआत :समस्तीपुर.
रेल मंडल के कर्मचारी अब ऑनलाइन आइडी कार्ड बनवा सकेंगे. मंडल मंथन सभागार में मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने आइडी कार्ड बनाने के लिए पोर्टल का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के बन जाने से रेल कर्मचारियों की पहचान पत्र तुरंत और तेज गति से बन पायेगी. उन्हें यह सुविधा मिल पायेगी. रेल मंडल ने यह बेहतर पहल की है. बताते चलें कि रेल कर्मचारियों के पहचान के लिए, खास कर नव नियुक्त कर्मचारियों के लिए आइडी कार्ड बनने से इस पोर्टल से मदद मिलेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




