Bihar/Samastipur News:Bihar/Samastipur News:: डीएम

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 19 Jan 2026 7:25 PM

विज्ञापन

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

Bihar/Samastipur News:, समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इसका मुख्य केंद्र आगामी 24 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती राजकीय समारोह एवं 26 जनवरी 2026 को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों को अंतिम रूप देना था. बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में दिये गये विभिन्न टास्क और निर्देशों के अनुपालन की विभागवार प्रगति रिपोर्ट मांगी. जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राजकीय समारोह और राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी. जिन विभागों की प्रगति धीमी पायी गई, उन्हें अविलंब कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी गई. जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती राजकीय समारोह हेतु निर्देश भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में पूरी भव्यता के साथ मनाने के लिये उनके पैतृक गांव एवं अन्य संबंधित स्थलों पर साफ-सफाई, चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव और रंग-रोगन सुनिश्चित करने का आदेश दिया. समारोह के दौरान तय प्रोटोकॉल के अनुसार माल्यार्पण एवं अन्य कार्यक्रमों की व्यवस्था ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये गये. गणतंत्र दिवस समारोह 2026 की कार्य योजना पर चर्चा की गई. 26 जनवरी के मुख्य समारोह के लिए जिलाधिकारी ने व्यापक कार्ययोजना पर चर्चा की. पटेल मैदान में आयोजित होने वाली परेड के लिए पुलिस बल एवं स्काउट्स की रिहर्सल को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये. विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियों के निर्माण और उनकी थीम के चयन पर चर्चा की गई. सुरक्षा के कड़े प्रबंध, यातायात नियंत्रण और पार्किंग की सुचारू व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया गया. बैठक में उपस्थित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि आयोजन स्थलों पर शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हो.अग्निशमन दस्ते और प्राथमिक चिकित्स टीम की तैनाती रहे. बैठक के दौरान जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, एवं अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) राजेश सिंह मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन