Samastipur News:ठाकुरबाड़ी परिसर में असामाजिक तत्वों का तांडव

Published by : Ankur kumar Updated At : 28 Jan 2026 7:28 PM

विज्ञापन

सड़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या 11 स्थित राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में असामाजिक गतिविधियों को लेकर गंभीर मामला सामने आया है.

विज्ञापन

Samastipur News:रोसड़ा : रोसड़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या 11 स्थित राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में असामाजिक गतिविधियों को लेकर गंभीर मामला सामने आया है. इस संबंध में ठाकुरबाड़ी के संरक्षक जयराम दास ने थानाध्यक्ष रोसड़ा को आवेदन देकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में जय राम दास ने आरोप लगाया है कि उनके ठाकुरबाड़ी परिसर में प्रतिदिन संध्या समय से देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. गत 23 जनवरी की रात्रि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक अज्ञात युवती को लाकर नाच-गान एवं हुड़दंग मचाया गया. इतना ही नहीं,उक्त घटना का वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया गया. जिससे ठाकुरबाड़ी की सामाजिक प्रतिष्ठा एवं धार्मिक सम्मान को ठेस पहुंची है. आवेदनकर्ता ने यह भी उल्लेख किया है कि पूर्व में भी कई बार इस तरह की गतिविधियों को लेकर रोसड़ा थाना एवं एसडीपीओ कार्यालय में आवेदन दिया जा चुका है. बावजूद इसके असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं. जयराम दास ने बताया कि वे स्वयं किडनी ट्रांसप्लांट मरीज हैं. पिछले 10-15 दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं. उनकी अनुपस्थिति में ठाकुरबाड़ी में केवल लगभग 90 वर्षीय एक महात्मा निवास करते हैं जो मानसिक रूप से असंतुलित हो चुके हैं. आरोप है कि इसी परिस्थिति का लाभ उठाकर असामाजिक तत्वों ने उक्त कृत्य को अंजाम दिया. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ठाकुरबाड़ी परिसर की पवित्रता एवं सामाजिक गरिमा की रक्षा हेतु दोषी असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन