Samastipur News:बिजली सप्लाई ठप रहने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:बिजली सप्लाई ठप रहने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

प्रखंड के बसढ़िया पंचायत अंतर्गत महनैया वार्ड 15 में 5 दिनों से बिजली सप्लाई ठप है. इससे नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन

Samastipur News: दलसिंहसराय : प्रखंड के बसढ़िया पंचायत अंतर्गत महनैया वार्ड 15 में 5 दिनों से बिजली सप्लाई ठप है. इससे नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. लोगों ने दलसिंहसराय-समस्तीपुर वाया कोनेला सड़क को महनैया के पास बांस-बल्ला लगा कर जाम कर दिया. आक्रोशित युवाओं ने सड़क पर टायर जला कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम से स्कूल-कॉलेज जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. घंटों सड़क जाम से राहगीरों ने वैकल्पिक रास्ते का प्रयोग किया तो बड़े वाहन सड़क पर लगाकर जाम समाप्त होने का इंतजार करते दिखे. ग्रामीणों ने बताया कि बीते 5 दिनों से महनैया वार्ड 15 में तीन बिजली ट्रांसफार्मर जला हुआ है. 100 से ऊपर बिजली उपभोक्ता परेशान हैं. कई अधिकारी को कहा गया परन्तु ठीक नहीं हो रहा. इसे लेकर आनाकानी कर रहे हैं. मुखिया, सरपंच, एसडीओ, बीडीओ सब को बोल कर थक गये. परन्तु कोई नहीं सुन रहे. थक-हार कर आज सड़क जाम किया गया है. बिजली नहीं आने से पानी की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. खरीदकर पानी पीना पर रहा है. रात भी अंधेरे में गुजर रही है. अनहोनी का डर बना रहता है. जब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलेगा तब तक सड़क जाम रहेगा. वहीं जाम की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी को भी आक्रोश का सामना करना पड़ा. हार कर पुलिस अधिकारी लौट गये. जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि व वरीय पदाधिकारियों के आश्वासन व एक ट्रांसफार्मर लगाने के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ. इस दौरान 3 घंटे तक सड़क जाम लगा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन