Bihar/Samastipur News:फरार अभियुक्तों के घर ढोल बजाकर चिपकाया इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन
Bihar/Samastipur News:फरार अभियुक्तों के घर ढोल बजाकर चिपकाया इश्तेहार

स्थानीय पुलिस ने सोमवार को अगरौल गांव में कानून का डंडा चलाते हुए फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है.

विज्ञापन

Bihar/Samastipur News:सिंघिया : स्थानीय पुलिस ने सोमवार को अगरौल गांव में कानून का डंडा चलाते हुए फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है. न्यायालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में कांड संख्या 181/25 के दो मुख्य फरार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिवत इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की गई. पुलिस टीम ने अगरौल गांव पहुंचकर अभियुक्त सोनू झा और अंकुश झा के घर पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कार्रवाई की. इस दौरान गांव के काफी लोग भी एकत्रित हो गये. पुलिस ने सार्वजनिक रूप से घोषणा करते हुए दोनों अभियुक्तों के घर की दीवारों पर इश्तेहार चस्पा दिया. मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि दोनों अभियुक्त पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए काफी समय से फरार चल रहे हैं. न्यायालय के आदेशानुसार यह अंतिम चेतावनी है. यदि निर्धारित समय के भीतर दोनों अभियुक्त न्यायालय या थाने में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो पुलिस उनके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू करेगी. पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से गांव और आसपास के क्षेत्रों के फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है. थाना प्रभारी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से भागने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन