समस्तीपुर: SDO के जनता दरबार में भूमि विवादों की सुनवाई, कई मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

समस्तीपुर: SDO के जनता दरबार में भूमि विवादों की सुनवाई, कई मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन
समस्तीपुर एसडीओ दिलीप कुमार ने भूमि विवादों की सुनवाई की और मामलों के त्वरित व निष्पक्ष निपटारे के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
Land dispute case disposal: समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारे को लेकर एक महत्वपूर्ण सुनवाई की गई. जनता दरबार और इस विशेष सुनवाई के दौरान अनुमंडल अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रखंडों से कुल 14 आवेदक अपने-अपने भूमि विवाद के मामलों और दस्तावेजों के साथ उपस्थित हुए.
14 मामलों की हुई क्रमवार सुनवाई, 3 का ऑन द स्पॉट निपटारा
अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रत्येक मामले की क्रमवार एवं गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों और राजस्व पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. गहन सुनवाई के उपरांत कुल 14 मामलों में से 03 जटिल भूमि विवाद के मामलों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निष्पादन (निपटारा) कर दिया गया, जिससे संबंधित पक्षों को तुरंत राहत प्राप्त हुई.
शेष मामलों की जांच के बाद अगली तारीख पर होगी सुनवाई
शेष 11 मामलों में आवश्यक अभिलेखों, खतियान और तथ्यों की विस्तृत जांच की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें अगली निर्धारित तिथि पर सुनवाई हेतु सुरक्षित रखा गया है. अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने अंचल के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि विवादों के निष्पादन में पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र और सुलभ न्याय मिल सके और अंचल स्तर पर अनावश्यक दौड़ न लगानी पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










