Samastipur : संकट का दौर, संघर्ष करें युवा : घोष

स्व. लाल बहादुर राय की पुण्यतिथि पर संकल्प सभा की गयी.
समस्तीपुर . स्व. लाल बहादुर राय की पुण्यतिथि पर संकल्प सभा की गयी. अध्यक्षता एसएफआई के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार ने की. संचालन एसएफआई के जिला मंत्री छोटू भारद्वाज ने किया. संबोधित करते हुए जेएनयू के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष एवं एसएफआई के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव आईसी घोष ने कहा नई शिक्षा नीति का प्रभाव छात्रों पर पड़ रहा है. उन्होंने अभी के शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा इस संकट की दौर में छात्रों को संघर्ष करने की जरूरत है जो हमारा नारा है पढ़ाई-लड़ाई तेज करो वह नारा लागू करने की जरूरत है. मौके पर विधायक अजय कुमार, एसएफआई के राज्य सचिव देवदत्त वर्मा राज, मुरारी पासवान, कमलदीप कुमार, अवनीश कुमार, मनोज कुमार गुप्ता आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




