ePaper

अयोध्या होकर चलेंगी वैशाली, गरीब रथ सहित एक दर्जन ट्रेनें

Updated at : 28 Jun 2024 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या होकर चलेंगी वैशाली, गरीब रथ सहित एक दर्जन ट्रेनें

रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता के लिए गोंडा- बुढ़वल तीसरी लाइन के कमीशनिंग के हेतु गोंडा कचहरी-मैजापुर-करनैलगंज स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता के लिए गोंडा- बुढ़वल तीसरी लाइन के कमीशनिंग के हेतु गोंडा कचहरी-मैजापुर-करनैलगंज स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि 2 जुलाई को नई दिल्ली एवं सीतामढ़ी से खुलने वाली 04004/04003 नई दिल्ली-सीतामढ़ी-नई दिल्ली स्पेशल का परिचालन रद्द रहेगा. वहीं 29 जून को खुलने वाली 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्याधाम-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलायी जायेगी. सहरसा से 1, 2, 3 एवं 4 जुलाई, 2024 को खुलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी. 1 जुलाई, को खुलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी. दरभंगा से 29 जून एवं 1, 2, 3 एवं 4 जुलाई को खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी. दरभंगा से 29 जून को खुलने वाली 05537 दरभंगा-दौराई स्पेशल परिवर्तित मार्ग बस्ती-मनकापुर-अयोध्याधाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलायी जायेगी. बरौनी से 29 जून, 1, 2, 3 एवं 4 जुलाई को खुलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी. बरौनी से 1, 2 एवं 3 जुलाई को खुलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी. बरौनी से 1 जुलाई को खुलने वाली 12521 बरौनी-एरणाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी. बरौनी से 1 जुलाई को खुलने वाली 04061 बरौनी-दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी. मुजफ्फरपुर से 1, 2, 3 एवं 4 जुलाई को खुलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी. मुजफ्फरपुर से 29 जून को खुलने वाली 04313 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जायेगी. कटिहार से 02 जुलाई को खुलने वाली 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी. इसी तरह 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 3 जुलाई को 165 मिनट पुनर्निधारित कर चलायी जायेगी. 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस गुवाहाटी से 3 जुलाई को 165 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी. 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस जम्मूतवी से 3 जुलाई को 75 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी. वहीं कटिहार से 29 एवं 30 जून को खुलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस रास्ते में 55 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन