रेलयात्री की हत्या वारदात.हॉस्पिटल के पीछे पेड़ से लटकती मिली लाश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jun 2017 2:51 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम हॉस्पिटल के पीछे शनिवार सुबह एक रेल यात्री की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली. यात्री के जेब से बड़ौदा से समस्तीपुर तक का टिकट मिला है. इससे संभावना जतायी जा रही है कि ट्रेन से उतर कर घर जाने के दौरान अपराधियों ने उसके साथ लूटपाट की […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम हॉस्पिटल के पीछे शनिवार सुबह एक रेल यात्री की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली. यात्री के जेब से बड़ौदा से समस्तीपुर तक का टिकट मिला है. इससे संभावना जतायी जा रही है कि ट्रेन से उतर कर घर जाने के दौरान अपराधियों ने उसके साथ लूटपाट की व प्रतिरोध करने पर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी. मामला आत्महत्या लगे इसलिए अपराधियों ने उसकी लाश को शीशम के पेड़ से लटका दिया. पेड़ से लटकती
हुई यात्री की लाश मिलने की
सूचना पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.
घटना स्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी, लेकिन किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की. घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस ने लाश जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है. पुलिस इस मामले में चौकीदार विंदा पासवान के बयान पर यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर कुमार कीर्ति ने बताया कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. वैसे पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार,
कर्पूरीग्राम स्टेशन के पास स्थिति हॉस्पिटल के पीछे शौच करने गये ग्रामीणों ने एक शीशम के पेड़ से एक युवक का शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी. युवक साधारण कपड़ा पहन रखा था. पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया. पुलिस के अनुसार, जब मृतक के कपड़े की तलाशी ली गयी, तो पहचान से संबंधित कोई सामग्री नहीं मिली. उसके जेब से बड़ौदा से समस्तीपुर तक का साधारण टिकट मिला है. इससे संभावना जतायी जा रही है कि युवक का घर कर्पूरीग्राम के आसपास हो सकता है. उधर, समाचार प्रेषण तक युवक की पहचान नहीं हो पायी है.
लूटपाट के बाद हत्या कर लाश को पेड़ से लटकाने की अंदेशा
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम गांव की घटना, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की मामले की जांच
मृतक के जेब में मिला बड़ौदा से समस्तीपुर तक का टिकट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










