गरीबों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार कृत संकल्पित : भाजपा

Published at :04 Jun 2017 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार कृत संकल्पित : भाजपा

समस्तीपुर : भाजपा अतिपिछड़ा मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण व उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है. इसको लेकर दर्जनों योजनाएं संचालित की जा रही हैं. इससे सीधा फायदा गरीबों को पहुंच रहा है. उज्जवला योजना की चर्चा करते हुए कहा कि […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : भाजपा अतिपिछड़ा मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण व उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है. इसको लेकर दर्जनों योजनाएं संचालित की जा रही हैं. इससे सीधा फायदा गरीबों को पहुंच रहा है. उज्जवला योजना की चर्चा करते हुए कहा कि अब गरीब परिवार में भी रसोई गैस पर खाना बन रहा है. हर घर में शौचालय का निर्माण कराने को लेकर योजनाएं चल रही हैं.

इससे सीधा फायदा महिलाओं को पहुंचा है. इंदिरा आवास योजना में केंद्र सरकार ने दोगुणी से भी अधिक राशि कर दी. बिहार सरकार केंद्र के द्वारा इस मद में भेजी गयी राशि को खर्च भी नहीं कर पा रही है. प्रधानमंत्री जन-धन योजना, शहरी व ग्रामीण योजनाओं के साथ साथ अन्य केंद्र प्रायोजित योजनाओं की भी उन्होंने चर्चा की. श्री चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष को भाजपा गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है.

पंडित उपाध्याय का सपना था कि विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. पीएम मोदी इसी को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित कर रहे हैं. नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार विकास के नाम पर छलावा कर रही है. राशि केंद्र की और नाम अपना देकर योजनाएं संचालित कर रहे हैं. वह भी अभी तक जमीन पर उतर नहीं पाया है. भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह ने कहा कि सूबे में बढ़ता अपराध व सरकारी कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं दिया

जाना सरकार की पोल खोल कर रख दी है. विकास के दावे झूठे हैं. बिहार के छात्रों के भविष्य के साथ बिहार सरकार ने खिलवाड़ करने का काम किया है. मौके पर जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, कृष्णमोहन गुप्ता, राकेश राज, प्रभात कुमार, शैलेंद्र सिंह, शंभू कुमार गिरि, दिनेश बाजपेयी, दीपक मंडल, मुकेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार, दिनेश साह, प्रदीप साह शिवे सुशील पासवान समेत अन्य मौजूद थे.

समान स्कूल प्रणाली पर आठ जून को विचार गोष्ठी : समस्तीपुर. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सभागार में समान स्कूल प्रणाली को लेकर आगामी आठ जून को विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी सचिव रामदयाल चौधरी ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन