नाराज शिक्षकों ने डीइओ कार्यालय घेरा

Published at :03 Jun 2017 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
नाराज शिक्षकों ने डीइओ कार्यालय घेरा

समस्तीपुर : प्रोन्नति पाने वाले शिक्षकों के उम्मीद पर एक बार फिर पदाधिकारियों की अनुपस्थिति ने पानी फेर दिया है. बैठक नहीं होने से नाराज शिक्षकों ने डीइओ कार्यालय का घेराव कर आक्रोश जताया. बताते चलें कि डीइओ के निर्देश पर शुक्रवार को जिला प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति समिति की बैठक आयोजित होनी थी. लेकिन विभागीय […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : प्रोन्नति पाने वाले शिक्षकों के उम्मीद पर एक बार फिर पदाधिकारियों की अनुपस्थिति ने पानी फेर दिया है. बैठक नहीं होने से नाराज शिक्षकों ने डीइओ कार्यालय का घेराव कर आक्रोश जताया.
बताते चलें कि डीइओ के निर्देश पर शुक्रवार को जिला प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति समिति की बैठक आयोजित होनी थी. लेकिन विभागीय बैठक का हवाला देते हुये डीइओ बीके ओझा व डीपीओ स्थापना रामचंद्र मंडल जिला मुख्यालय से बाहर चले गये. वहीं शिक्षकों का कहना था कि बैठक स्थगित होने से संबंधित विभागीय नोटिस नहीं जारी की गयी. इससे पूर्व ही कई बार पदाधिकारी टालमटोल की नीति अपनाते हुये बैठक स्थगित कर चुके हैं. जो पदाधिकारियों के कार्यकलापों को दर्शाता है.
विदित हो कि स्नातकोत्तर योग्यताधारी शिक्षकों को एचएम के पद पर प्रोन्नति और आठ वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले मैट्रिक प्रशिक्षित वेतनमान में कार्यरत शिक्षक जिनकी योग्यता स्नातक है उन्हें भी प्रोन्नति का लाभ देने के लिये यह बैठक होनी थी. ज्ञात हो कि जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्नातकोत्तर योग्यताधारी शिक्षकों की संख्या करीब 63 है जिन्हें एचएम पद पर प्रोन्नति दी जायेगी. वहीं आठ वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले मैट्रिक प्रशिक्षित वेतनमान में कार्यरत शिक्षकों की संख्या करीब 250 है. जिन्हें प्रोन्नति का लाभ मिलने दिया जाना है.
मौके पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एके राय, प्रधान सचिव अनिल कुमार, उमेश कुमार, राम अनुराग झा, अरुण कुमार, अवधेश कुमार चौधरी, राजन कुमार, भुवन कुमार, विनोद कुमार सिंह, अरुण कुमार, धर्मनाथ चौधरी, जगदीश पासवान, देवेंद्र चौधरी, चंदन कुमार चक्रवर्ती, सुखराम पासवान सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन