निर्माण के लिए एनओसी नहीं

Published at :03 Jun 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
निर्माण के लिए एनओसी नहीं

समस्तीपुर : शहरवासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिये नप प्रशासन ने पहल शुरू की तो अब चयनित स्थल का एनओसी नहीं मिलने के कारण शहरी जलापूर्ति योजना को मूर्तरूप देने में समस्या उत्पन्न हो रही है़ पूर्व में नलकूप व जलमीनार निर्माण के लिये डीइओ कार्यालय व बीएड कॉलेज परिसर का स्थल चयन कर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहरवासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिये नप प्रशासन ने पहल शुरू की तो अब चयनित स्थल का एनओसी नहीं मिलने के कारण शहरी जलापूर्ति योजना को मूर्तरूप देने में समस्या उत्पन्न हो रही है़

पूर्व में नलकूप व जलमीनार निर्माण के लिये डीइओ कार्यालय व बीएड कॉलेज परिसर का स्थल चयन कर 100’ 100 फुट भूखंड का साइज दर्शा नगर परिषद ने डीइओ कार्यालय व बीएड कॉलेज से एनओसी मांगी थी़ जब इन स्थलों का एनओसी संबंधित विभाग के द्वारा नहीं दिया गया तो अब नप प्रशासन ने डीएम को पत्र भेज तिरहुत एकेडमी, आरएनएआर कॉलेज व मोडेल उच्च विद्यालय परिसर स्थित भूखंड के लिये एनओसी की मांग की है़

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीएम के निर्देश पर चार सदस्यों की टीम ने नलकूप व जलमीनार निर्माण के लिये स्थल जांच की है़ बीएड कॉलेज परिसर व मॉडेल उच्च विद्यालय परिसर को चयनित कर एनओसी के लिये प्रक्रिया शुरू की गयी है़

विदित हो कि प्रथम चरण में वार्ड पार्षदों से पेयजल आपूर्ति के लिये कार्ययोजना के तहत नप प्रशासन ने प्रस्ताव मांगा था़ अब नगर परिषद व बिहार राज्य जल पर्षद संयुक्त रूप से शुद्ध पेयजल आपूर्ति योजना को मूर्त रूप देने में जुटी है़ बिहार राज्य जल पर्षद के गंगा परियोजना प्रमंडल संख्या 3, भागलपुर के कार्यपालक अभियंता ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र भेज चयनित स्थल से संबंधित एनओसी मांगी है़

निविदा की कार्रवाई प्रारंभ : नप ईओं देवेन्द्र सुमन ने बताया कि शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिये डीपीआर तैयार कर तकनीकी अनुमोदन के लिये गंगा परियोजना प्रमंडल संख्या 3, भागलपुर ने भेजा था़ विभाग के द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति योजना के लिये 1969़ 96 लाख की राशि के विरुद्ध000000 प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है और निविदा की कार्रवाई भी प्रारंभ की जा चुकी है़

हर घर नल जल योजना के तहत 11056 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने की कार्ययोजना बनायी गयी है़ बिहार राज्य जल पर्षद के द्वारा 5712 व नगर परिषद 5344 घरों में जलापूर्ति करेगी़ जानकारी के अनुसार नप में कुल घरों की संख्या 11616 है, इन घरों में से 560 में पूर्व से ही नल के जल की सुविधा की जानकारी दी गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन