इंटर आर्ट्स के टॉपर को संगीत का ज्ञान नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

गणेश के इंटर में टाॅप करने पर सवाल संगीत में िमले हैं 83 नंबर समस्तीपुर : इंटर आर्ट्स के स्टेट टाॅपर गणेश कुमार की प्रतिभा को लेकर पिछले दो दिनों से लगायी जा रही अटकलों पर उस वक्त मुहर लग गया जब गुरुवार को काॅलेज परिसर में उससे पूछे जा रहे सवालों का सटीक जवाब […]
विज्ञापन
गणेश के इंटर में टाॅप करने पर सवाल
संगीत में िमले हैं 83 नंबर
समस्तीपुर : इंटर आर्ट्स के स्टेट टाॅपर गणेश कुमार की प्रतिभा को लेकर पिछले दो दिनों से लगायी जा रही अटकलों पर उस वक्त मुहर लग गया जब गुरुवार को काॅलेज परिसर में उससे पूछे जा रहे सवालों का सटीक जवाब ढूंढ़ने के लिए इधर उधर झांकना पड़ा. हिंदी के बाद सबसे अधिक 83 अंक प्राप्त करनेवाले विषय संगीत के बारे में पूछे जाने पर पता चला कि उसे सुर और ताल का मुकम्मल ज्ञान नहीं है. गिरिडीह
इंटर आर्ट्स के सरिया से यहां आकर डिग्री हासिल करने के पीछे उसने अन्यत्र नामांकन में
काफी रकम मांगे जाने की बात कह कर भी सबों को चौंका दिया. और तो और उसने कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अरुणेंद्र कुमार के पास ही खुद से इस बात का खुलासा किया कि काॅलेज में संगीत विषय के कोई स्थायी शिक्षक नहीं हैं. पहले एक महिला शिक्षिका थीं. बाद में उनके चले पर काॅलेज प्रशासन कभी कभार संगीत के किसी शिक्षक को बुला कर शिक्षा दिलाते थे.
बातों ही बातों में टाॅपर ने खुद अपनी सफलता पर हैरानी जताते हुए कहा कि संगीत तो उसने अधिक-से-अधिक अंक प्राप्त करने के ही उद्देश्य से लिया था. इसमें वह सफल भी हो गया है. उसकी प्रतिभा पर सवाल उठाने वालों पर कटाक्ष करते हुए काॅलेज की व्यवस्था की ओर इशारा कर कई सवाल छोड़ दिये जो भारी गड़बड़ियों की ओर इंगित कर रहा है.
जिस कॉलेज में पढ़ा वहां संगीत का स्थायी िशक्षक नहीं
खुद के टॉप करने पर गणेश ने जताया आश्चर्य, कहा, अच्छे अंक पाने के िलए की थी तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










