पार्षदों की चुप्पी से बढ़ी बेचैनी, चर्चा जोरों पर

Published at :02 Jun 2017 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
पार्षदों की चुप्पी से बढ़ी बेचैनी, चर्चा जोरों पर

समस्तीपुर : नगर निकाय चुनाव के बाद शहर में सिर्फ एक ही चर्चा शहरवासियों के बीच हो रही है कि नप का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कौन बनता है. ऐसे शहर में चर्चा है कि दो वार्ड पार्षद अध्यक्ष पद और दो ही उपाध्यक्ष के लिए चुनावी मैदान में रहेंगे. पर, वार्ड पार्षदों की चुप्पी के […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : नगर निकाय चुनाव के बाद शहर में सिर्फ एक ही चर्चा शहरवासियों के बीच हो रही है कि नप का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कौन बनता है. ऐसे शहर में चर्चा है कि दो वार्ड पार्षद अध्यक्ष पद और दो ही उपाध्यक्ष के लिए चुनावी मैदान में रहेंगे. पर, वार्ड पार्षदों की चुप्पी के कारण चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को बेचैनी बढ़ा कर रख दिया है.

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद किसी पार्टी विशेष पर नहीं है. फिर भी दोनों पर के शहर के चर्चित नेता परदा के पीछे रहकर काम कर रहे हैं. एक पक्ष के प्रत्याशी द्वारा शहर के एक चर्चित होटल में गुरुवार की शाम काफी देर तक बैठक हुई. इसमें एक राजनीतिक पार्टी के नेता भी भाग लिये. सूत्रों की मानें, तो होटल में हुई बैठक में दो दर्जन वार्ड पार्षद उपस्थित थे. पर, कोई भी वार्ड पार्षद कुछ भी बोल नहीं रहे थे. नेताजी की पहल पर कुछ वार्ड पार्षद ने कहा कि इस बार नगर परिषद में ईमानदार और स्वच्छ छवि के लोग का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का काम किया जायेगा. ऐसे लोग को ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाया जायेगा. जो शहर के विकास के बारे हमेशा तत्पर रहे.

दूसरे पक्ष अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के प्रत्याशी द्वारा सुबह से देर रात तक वार्ड पार्षदों से मिलकर अपने पक्ष में लाने के लिए कोशिश किया गया है. पल-पल की खबर एक एक पार्टी के नेताजी को दिया जा रहा है. जो पार्षद कुछ नहीं बोल रहे हैं, उसे नेताजी से बात करायी जा रही है. कौन पार्षद मेरे पक्ष में है और कौन नहीं है यह बातें नेताजी से शेयर प्रत्येक दिन की जा रही है. वार्ड पार्षदों की चुप्पी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. जैसे-जैसे चुनाव के तारीख निकट आते जा रहा है. वैसे-वैसे वार्ड पार्षदों को चुप्पी तोड़ने के लिए धनराशि का भी प्रयोग भी शुरू हो गया है. चुनाव में दोनों पक्षों द्वारा अधिक धनराशि का प्रयोग होने का संभावना देखा जा रहा है. अध्यक्ष पद के दौड़ में बैजंती कुमारी, तारकेश्वर नाथ गुप्ता, कुमारी मीरा मिश्र,आनंद भूषण,सुनील कुमार व विनोद कुमार गुप्ता शामिल हैं. इनमें से कुछेक को उपाध्यक्ष व सशक्त स्थायी समिति का पद देकर मनाने की कवायद भी जारी है.
नगर परिषद
परदे के पीछे से कई राजनीतिक पार्टियों के नेता लगा रहे हैं जोर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन