रोसड़ा में ट्रक जब्त

Published at :02 Jun 2017 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
रोसड़ा में ट्रक जब्त

कार्रवाई. शराब की आशंका पर तीन लोग हिरासत में दलसिंहसराय से ट्रक का पीछा कर रही थी पुलिस रोसड़ा : पुलिस को देख कर भाग रहे गिट्टी लदे एक ट्रक को शराब होने की आशंका पर पुलिस ने दलसिंहसराय से पीछा कर रोसड़ा में पकड़ लिया. पुलिस से अपने को घिरा देखकर चालक ट्रक को […]

विज्ञापन

कार्रवाई. शराब की आशंका पर तीन लोग हिरासत में

दलसिंहसराय से ट्रक का पीछा कर रही थी पुलिस
रोसड़ा : पुलिस को देख कर भाग रहे गिट्टी लदे एक ट्रक को शराब होने की आशंका पर पुलिस ने दलसिंहसराय से पीछा कर रोसड़ा में पकड़ लिया. पुलिस से अपने को घिरा देखकर चालक ट्रक को शहर के बड़ी दुर्गास्थान के निकट खड़ा कर चकमा देते हुए फरार हो गया. ट्रक पर सवार खलासी व दो अन्य व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ को थाने ले आयी.
पुलिस हिरासत में आया व्यक्ति बेगूसराय के रामदीरी निवासी रोशन कुमार व दो अन्य व्यक्ति पटना जिले के रामपुर डुमरा का मोहर सिंह व मनोरंजन कुमार बताया गया, जबकि फरार चालक बेगूसराय के ही रामदीरी का कुंदन तांती बताया गया है. हुआ यूं कि गुरु वार तड़के गश्ती कर रही दलसिंहसराय पुलिस को 32 नंबर रेलवे गुमटी के पास उक्त ट्रक पर नजर पड़ी. टॉर्च जलाकर रुकने का इशारा करने पर चालक ट्रक को एसएच-88 पर रोसड़ा की तरफ तेजी से भगाने लगा. शंका होने पर पुलिस जीप से ट्रक का पीछा करने लगी. रोसड़ा बड़ी दुर्गा स्थान के निकट चालक ट्रक को शिवाजीनगर की तरफ मोड़ने लगा.
ट्रक का रफ्तार कम हो जाने के चलते पीछे से पुलिस जीप भी पहुंच गयी. ट्रक की सूचना पर रोसड़ा पुलिस भी वहां पहले से मौजूद थी. पुलिस से घिरा जान कर चालक ट्रक से कूद कर चकमा देते हुए फरार हो गया. इधर, पुलिस हिरासत में आया व्यक्ति अपने को गिट्टी का कारोबारी बता रहा था. थानाध्यक्ष मुनीर आलम ने बताया कि पुलिस को देख कर ट्रक भगाने के चलते लदे गिट्टी के नीचे शराब या अन्य अवैध वस्तु छुपाये होने की आशंका थी. ट्रक से गिट्टी अनलोड कर जांच कराया गया. परंतु, कुछ भी अवैध सामान नहीं पाया गया. जांचोपरांत ट्रक व सवार व्यक्ति को मुक्त कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन